आज के दिन मनोरंजन की दुनिया में कई खबरों ने सुर्खियां बटोरीं. स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे को लेकर चल रहा विवाद काफी गरमा चुका है, जिसपर प्रणित ने फिर से माफी मांगी. उन्हें सपोर्ट करने कई लोग आगे भी आए. वहीं हिमांशु जांगड़ा, जिसने प्रणित के शो पर विवादित कमेंट किया, उसने भी इस पूरे मामले पर बात की.
इसके अलावा बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रहीं समीरा रेड्डी ने खुलासा किया कि वो मुंबई छोड़ गोवा में बस चुकी हैं. उन्होंने वहां अपना 4 हजार स्क्वायर फीट में एक आलीशान आशियाना बना लिया है, जहां वो अपने पति और बच्चों के साथ रह रही हैं. इस घर की एक्ट्रेस ने झलक भी दिखाई है.
कृति सेनन संग किया काम, सब छोड़ कृष्ण भक्त बनी एक्ट्रेस, छोड़ा शोबिज
प्रनवी तिवारी ने कृति सेनन और कई बड़े सेलेब्स संग विज्ञापन में काम किया है. एक्टिंग की दुनिया में आने से पहले वो एयर होस्टेस हुआ करती थीं. प्रनवी के पास अच्छा पैसा, काम और परिवार सब था, लेकिन उन्होंने सब छोड़कर अध्यात्म की राह पर चलने का फैसला किया.
'यही कि मैं GAY हूं...', पति का घर छोड़ने वाली मौनी रॉय ऐसा क्यों बोलीं?
सूरज नांबियार से अलग होने के बाद मौनी रॉय ने एक यूट्यूब चैट के दौरान अपनी सेक्सुअल ओरिएंटेशन के बारे में फैली अफवाहों पर बात की. उन्होंने कहा कि मुश्किल समय में उनकी महिला दोस्तों और परिवार ने उनका साथ दिया.
'काला हिरण' के प्रोड्यूसर ने सलमान खान के दोस्त को फंसाया! झूठ बोलकर शूट कराई फिल्म
गोविंद नामदेव को फिल्म काला हिरण में देखा गया है, जो सलमान खान के विवादित केस पर बनी है. एक्टर ने आरोप लगाया है कि उनसे झूठ बोलकर ये फिल्म शूट कराई गई, जबकि सलमान तो उनके दोस्त हैं.
समीरा अब मुंबई में नहीं रहती हैं. उन्होंने गोवा में अपना खूबसूरत आशियाना बना लिया है. अर्चना पूरन सिंह अपने पति और बेटों के साथ समीरा से मिलने उनके घर पहुंचीं.
प्रणित मोरे ने '370 रुपये की बिरयानी' विवाद पर अब रिएक्ट किया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करके अपनी गलती को स्वीकार किया और माफी मांगी है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क