Peddi Trailer: गांव वालों के लिए खेल के मैदान में उतरेंगे राम चरण, छुड़ाएंगे सबके छक्के, रिलीज हुआ पेड्डी का ट्रेलर

राम चरण की नई फिल्म पेड्डी का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में वो कई सारे स्पोर्ट्स खेलते नजर आ रहे हैं और लोग उन्हें अपने मसीहा की तरह मान रहे हैं. राम चरण के साथ-साथ जाह्नवी कपूर और दिव्येंदु शर्मा भी दिख रहे हैं. दिव्येंदु का ये तेलुगू डेब्यू भी है.

Advertisement
राम चरण की नई फिल्म पेड्डी (Photo: Instagram @jiostudios) राम चरण की नई फिल्म पेड्डी (Photo: Instagram @jiostudios)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:57 PM IST

तेलुगू सुपरस्टार राम चरण पिछले कुछ महीनों से अपनी नई फिल्म पेड्डी को लेकर सुर्खियों में है. वजह इसकी बार-बार बदलती रिलीज डेट और लंबी शूटिंग. फिल्म को पहले 27 मार्च 2026 को राम चरण के जन्मदिन पर रिलीज होने वाली थी. लेकिन फिर इसे धुरंधर द रिवेंज फिल्म के कारण 30 अप्रैल के लिए टाल दिया गया. मगर फिर किसी कारण से दोबारा इसकी रिलीज डेट बदली गई. अब राम चरण की फिल्म 4 जून को थिएटर्स में लगने वाली है, जिसे रिलीज करने का फैसला टॉक्सिक के टलने के बाद लिया गया है. 

Advertisement

आ गया राम चरण की फिल्म का ट्रेलर

फिल्म पेड्डी की शूटिंग मई महीने में पूरी हुई. इसे रिलीज होने में लगभग एक महीने से भी कम वक्त बचा है, ऐसे में आज इसका ट्रेलर रिलीज किया गया है. पेड्डी में राम चरण एक नहीं, बल्कि तीन-तीन स्पोर्ट्स खेलते हुए नजर आने वाले हैं. फिल्म में उनका नाम पेड्डी है, जो गांव वालों के लिए किसी मसीहे से कम नहीं.

हर किसी के लिए खेल मतलब पेड्डी है. अगर फेवरेट क्रिकेटर पूछो, तो पेड्डी. किसी से पहलवान पूछो, तो पेड्डी. यहां तक कि रेस लगाने में भी पेड्डी से कोई आगे नहीं है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि पेड्डी के गांव वालों के ऊपर एक बहुत बड़ी मुसीबत आने वाली है. कुछ लोग उन्हें काफी परेशान करने वाले हैं, जिसमें पेड्डी को ही उनके लिए आगे आना होगा. 

Advertisement

यहां देखें पेड्डी का ट्रेलर:

फिल्म के ट्रेलर में काफी चीजें दिखाई गईं, लेकिन अभी तक ये तय नहीं हो पा रहा कि राम चरण आखिर करना क्या चाह रहे हैं. पेड्डी का ट्रेलर एक्साइटमेंट से ज्यादा कंफ्यूजन बढ़ा रहा है. अब डायरेक्टर बुच्ची बाबू सना की बनाई फिल्म ट्रेलर देखने के बाद कितनी भीड़ जुटा पाती है, ये देखना दिलचस्प रहेगा. क्योंकि राम चरण के फैंस को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. 

रंग लाएगी राम चरण की मेहनत?

राम चरण ने अपनी फिल्म पेड्डी के लिए काफी मेहनत की है. एक्टर ने पहलवान स्टाइल बॉडी बनाने के लिए अपना कई किलो वजन बढ़ाया है और खूब सारी ट्रेनिंग भी की है जिसकी झलक ट्रेलर में भी दिखी. लेकिन उन्हें एस.एस. राजामौली की फिल्म RRR के बाद अभी तक कोई बड़ी हिट फिल्म नहीं मिली है. ऐसे में ये सवाल उठता है कि क्या पेड्डी वो फिल्म बनेगी, जो राम चरण को बड़ी सफलता दिलाएगी?

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement