रजनीकांत की पावर, जेलर 2 का रिलीज से पहले धमाल, एडवांस बुकिंग 57 करोड़ के पार

रजनीकांत की मचअवेटेड फिल्म 'जेलर 2' रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में धमाल मचा रही है. एडवांस बुकिंग में फिल्म ने भारत में 57 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है.

Advertisement
जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में कमाए 57 करोड़ रुपये के पार.  (Photo credit: Movie still) जेलर 2 ने एडवांस बुकिंग में कमाए 57 करोड़ रुपये के पार. (Photo credit: Movie still)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:36 PM IST

साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. उनकी मचअवेटेड फिल्म जेलर 2 को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. एडवांस बुकिंग मेे फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई की है. एडवांस बुकिंग में फिल्म ने भारत में 57 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. 

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' को लेकर दर्शकों में काफी बज देखने को मिल रहा है. एडवांस बुकिंग में फिल्म ने सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी शानदार कमाई की है. वहां भी टिकटों की भारी बिक्री हो रही है. ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे पर दुनियाभर में अच्छी कमाई करेगी. फिल्म ने पहले दिन यानी 15 अक्टूबर के लिए भारत में 14.47 लाख टिकट बेच दिए हैं. इनकी बिक्री से 30.90 करोड़ रुपये की कमाई हुई है.

Advertisement

रजनीकांत की फिल्मों को लेकर यूं तो पूरे भारत में जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है, लेकिन तमिलनाडु में यह दीवानगी कुछ ज्यादा ही है. यहां फिल्म ने एडवांस बुकिंग में 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है. यहां फिल्म के 3,300 से ज्यादा शो रखे गए हैं, जिनमें से 500 से अधिक शो पहले ही हाउसफुल हो चुके हैं. चेन्नई में फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. यहां हजार से ज्यादा शो के जरिए 4.80 करोड़ की एडवांस बुकिंग हुई है. तमिलनाडु में ओपनिंग डे की एडवांस बुकिंग के मामले में 'जेलर 2' फिलहाल छठे स्थान पर है. 

जेलर 2 एडवांस बुकिंग मामले में सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी धूम मचा रही है. विदेशों में पहले दिन के लिए फिल्म की एडवांस बुकिंग 25 करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है. अमेरिका में रजनीकांत के प्रशंसकों के बीच फिल्म को लेकर काफी उत्साह है. भारत और विदेशों की एडवांस बुकिंग को मिलाकर फिल्म की पहले दिन की टिकट बिक्री 55 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म ओपनिंग डे पर दुनियाभर में करीब 100 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है. फिल्म की एडवांस बुकिंग पिछले हफ्ते शुरू हुई थी.

Advertisement

बता दें कि 2023 में रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म जेलर बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी. फिल्म ने 650 करोड़ रुपय की कमाई की थी. फिल्म में एसजे सुर्याह, राम्या कृष्णण, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, ऋतिक रोशन और मोहन लाल नजर आए थे. फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है, जबकि इसका निर्माण कलानिधि मारन की सन पिक्चर्स ने किया है. फिल्म 15 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. अब देखने वाली बात होगी कि 'जेलर 2' बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »