गुरुवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में आशिकी फेम एक्टर राहुल रॉय के वीडियो की चर्चा रही. धुरंधर का डंका अब जापान में भी बजने वाला है. यूट्यूबर लखनीत ने अपने कुक को लेकर बड़ा खुलासा किया. जानें और क्या खास हुआ फिल्म रैप में...
76 साल के नाना पाटेकर का इंटेंस वर्कआउट देख उड़ेंगे होश, फिटनेस के 'धुरंधरों' को दी टक्कर, Video
नाना पाटेकर 76 साल के हैं. उनका जिम में वर्कआउट करते हुए एक वीडियो सामने आया है, इसे देखकर नेटिजन्स के होश उड़ गए हैं.फेमस फोटोग्राफर और प्रोड्यूसर अतुल कसबेकर ने इंस्टा पर नाना का वर्कआउट वीडियो पोस्ट किया है. वायरल वीडियो में नाना पाटेकर जिम में बार डिप्स करते नजर आए.
आशिकी फेम राहुल रॉय का डाउनफॉल, वीडियो देखकर बोले फैन्स- क्या हाल बना लिया
आशिकी फेम राहुल रॉय के रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर फैन्स हैरान हैं. फैन्स का कहना है कि 60 की उम्र में राहुल रॉय ये क्या कर रहे हैं. इंस्टाग्राम यूजर डॉ. वनिता घडगे ने इंस्टाग्राम पर कुछ रील्स पोस्ट की हैं, जिसमें वो राहुल रॉय के साथ रोमांटिक गानों पर डांस करती दिख रही हैं.
बर्तनों में थूककर खाना खिला रहा कुक, 5 महीनों बाद खुला राज, यूट्यूबर लखनीत के उड़े होश
यूट्यूबर लखन अर्जुन और नीतू बिष्ट (लखनीत) के घर पर बड़ा बवाल हुआ है. उनका कुक रंगे हाथों पकड़ा गया है. आरोप है वो खाने और किचन सिंक में थूकता था. नीतू ने खुलासा किया कि उनका कुक खाने और किचन सिंक में थूकता था. ऐसा वो पिछले 5 महीने से कर रहा था. पूरा परिवार हैरान परेशान है.
जापान में रिलीज के लिए तैयार आदित्य धर की धुरंधर, सामने आई तारीख
दुनियाभर में धूम मचाने के बाद, आदित्य धर की फिल्म धुरंधर अब जापानी बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है. इसका टीजर और पोस्टर रिलीज हुआ है, जिसे ऑपरेशन धुरंधर टाइटल दिया गया है. धुरंधर जापान में 10 जुलाई को रिलीज होगी. वहां इंडियन फिल्मों का अभी तक काफी शानदार रिकॉर्ड रहा है.
झोपड़पट्टी में बीता बचपन, आज करोड़ों का मालिक एक्टर, 26 साल बाद पूरा किया पिता का सपना
सिद्धार्थ जाधव पिछले दो दशकों से फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. उन्होंने मराठी और हिंदी सिनेमा दोनों में अपनी एक खास पहचान बनाई है. हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्टर ने अपने बचपन को याद किया. सिद्धार्थ का बचपन एक झोपड़पट्टी में बीता था. अब उन्होंने अपने माता-पिता का घर खरीदने का सपना पूरा कर दिया है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क