पाकिस्तानी शो में रवींद्र संगीत सुन फैंस हैरान, कहा- संगीत की कोई सरहद नहीं

पाकिस्तानी ड्रामा के वैसे तो कई इंडियन फैंस हैं लेकिन जब एक शो में एकट्रेस को रवींद्र गीत गाते हुए देखा, तो फैंस वाकई सरप्राइज हो गए और वीडियोज पर प्यार भरे कॉमेंट्स करने लगे.

Advertisement

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 08 जून 2021,
  • अपडेटेड 5:39 PM IST

सोशल मीडिया उस वक्त कई इंडियन फैंस हैरान हो गए, जब उन्होंने पाकिस्तानी ड्रामे के एक वायरल क्लीप में एक्ट्रेस को रवींद्र संगीत गुनगुनाते हुए देखा. आमारो पोरानो जहा छाए गीत इंस्टाग्राम पर काफी वायरल हो रहा है.बता दें. यह फुटेज पॉपुलर पाकिस्तानी ड्रामा दिल क्या करे की है, जहां एक्ट्रेस यमना जैदी इसे गाती हुई नजर आ रही हैं, इस वीडियो को देखने के बाद कई फैंस इसे प्राउड मोमंट बता रहे हैं, तो वहीं कुछ फैंस ने शो की तारीफ करते हुए कहा कि बहुत ही खूबसूरती से इस गीत को फिल्माया गया है.

Advertisement

ओरिजनल वीडियो सीरियल की डायरेक्टर मेहरीन जब्बर द्वारा इंस्टाग्राम पर काफी समय पहले शेयर किया गया है, जबकि फैंस ने अभी इसे डिस्कवर किया है. इस वीडियो को आज से दो साल पहले शेयर किया गया था, जहां उन्होंने दो वीडियोज एक साथ शेयर किया था. पहले वीडियो में यमना का किरदार अपने लिट्रेचर और म्यूजिक इंट्रेस्ट के बारे में बात करते हुए यह गीत गाती है.इस गाने को म्यूजिक दिया है छप्पाक सिंगर शरवरी देशपांडे ने.अपना दूसरा वीडियो शेयर करते हुए महरीन लिखती हैं, रवींद्र संगीत सीक्वेंस का आखिरी वीडियो.. सिंगर शरवरी ने इस गाने के साथ एक शो में एक और गीत गाया है.

 

 

महरीन के पोस्ट पर इंडियन फैंस खुब प्यार बटोर रहे हैं. एक फॉलोअर लिखते हैं, हमेशा सुना है कि म्यूजिक की कोई सीमा नहीं होती है, कभी महसूस नहीं किया, लेकिन आप एकलौती इंसान हैं, जिसने मुझे यह एहसास करवाया है. आपका दिल से शुक्रिया...कोलकाता से ढेर सारा प्यार, वहीं दूसरे यूजर लिखते हैं, टैगोर की जमीन से ढेर सारा प्यार..., वहीं एक और यूजर लिखते हैं, पाकिस्तानी लोगों को टैगोर म्यूजिक पता है, यह सुनकर काफी अच्छा लगा.. एक और यूजर लिखते ैहैं, पाकिस्तानी सीरियल, रवींद्र संगीत और माराठी सिंगर..लाजवाब

Advertisement

वहीं शो की बात करे, तो दिल क्या करे ऐसे तीन लोगों के बीच की कहानी है, जो एक लव ट्रायंगल में फंस हैं. दोस्ती और प्यार के बीच की जटिलता पर आधारित इस शो को एमएक्स प्लेयर पर फैंस देख सकते हैं. 

 

ये भी पढ़ें..

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement