क्रिकेटर शोएब मलिक संग शादी के लिए Pak एक्ट्रेस ने पति को दिया था धोखा? EX हसबैंड ने कसा तंज!

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की पत्नी सना जावेद की उनसे ये दूसरी शादी है. सना की पहली शादी सिंगर-एक्टर उमैर जसवाल संग हुई थी. उमैर ने अब चीटिंग को लेकर एक पोस्ट शेयर की है, जिसे लोग सना जावेद से जोड़ रहे हैं.

Advertisement
सना जावेद पर एक्स हसबैंड ने कसा तंज? ( Photo: Social Media) सना जावेद पर एक्स हसबैंड ने कसा तंज? ( Photo: Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:39 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब मलिक ने साल 2024 में एक्ट्रेस सना जावेद संग निकाह किया था. शोएब की ये तीसरी शादी है, जबकि सना जावेद की उनके साथ ये दूसरी शादी है. सना ने पहले पति उमैर जसवाल संग तलाक के बाद शोएब मलिक को अपना हमसफर बनाया है. 

सना के EX हसबैंड की क्रिप्टिक पोस्ट

शोएब मलिक संग सना जावेद की शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद उन्हें काफी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी. पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि शोएब मलिक संग शादी के लिए सना जावेद ने पहले पति उमैर को धोखा दिया है और उनसे खुद तलाक लिया है. 

Advertisement

सना जावेद ने इन दावों पर कभी रिएक्ट नहीं किया. मगर अब सना-शोएब की शादी के करीब दो साल बाद एक्ट्रेस के एक्स हसबैंड उमैर जसवाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है, जिसमें रिश्ते में रहकर पार्टनर को धोखा देने की बात की गई है.

 

 

उमैर जसवाल की पोस्ट में लिखा है- माफ कीजिए, अगर आप अपने पार्टनर को धोखा देते हैं, तो आप हमारे साथ हैंगआउट नहीं कर सकते. 2026 में हमें इस बात को नॉर्मलाइज कर लेना चाहिए. 

 

उमैर जसवाल की पोस्ट सामने आते ही सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो गई है. फैंस उनकी पोस्ट को सना जावेद से जोड़ रहे हैं. फैंस का मानना है कि उन्होंने पोस्ट के जरिए एक्स वाइफ सना पर तंज कसा है. 

 

Advertisement


उमैर जसवाल की बात करें तो वो पाकिस्तानी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं. वो एक्टर होने के साथ एक फेमस सिंगर भी हैं. उमैर ने सना जावेद संग कोविड के दौरान साल 2020 में सादगी से शादी रचाई थी. उनकी शादी में सिर्फ परिवारवाले और करीबी लोग ही शामिल हुए थे. मगर 3 साल बाद 2023 में दोनों का तलाक हो गया था. इसके बाद सना जावेद ने 2024 में शोएब मलिक संग अपनी शादी का ऐलान करके हर किसी को चौंका दिया था. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement