Bhojpuri song: अंकुश राजा की जोड़ी का कमाल, 3 दिन में वीडियो को मिले 50 लाख व्यूज

Bhojpuri song: गाने के वीडियो में भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते को फिल्माया गया है. इस गाने को अंकुश राजा (Ankush Raja), प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) और दीपा भारती (Deepa Bharti) ने मिलकर गाया है. 

Advertisement
Ankush Raja bhojpuri video Ankush Raja bhojpuri video

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 12:23 PM IST

अंकुश राजा की जोड़ी एक बार फिर अपने नए गाने से सोशल मीडिया पर छा गई है. यह भोजपुरी गाना बेहद मार्मिक है और रक्षाबंधन पर आधारित है. भाई-बहन के अटूट रिश्ते पर बने इस भोजपुरी गाने (Bhojpuri song) को लोग काफी पसंद कर रहे हैं. 

इस भोजपुरी गाने को तीन दिन में 53 लाख लोग देख चुके हैं. गाने के वीडियो में भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते को फिल्माया गया है. इस गाने को अंकुश राजा (Ankush Raja), प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) और दीपा भारती (Deepa Bharti) ने मिलकर गाया है. 

Advertisement

गाने के बोल बोस रामपुरी ने लिखे हैं और इसका संगीत छोटू रावत ने तैयार किया है. गाने को अंकुश राजा के ऑफिशियल यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. इस भोजपुरी गाने को लोग खूब देख रहे हैं. यह भोजपुरी गीत अन्य गीतों से काफी अलग है. 

अंकुश राजा की जोड़ी भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में कुछ अलग करने के लिए जानी जाती है. इस गाने से उन्होंने इस बात को भी साबित किया है. दोनों भाईयों की जोड़ी ने सैकड़ों हिट गाने दिए हैं. अब उनका ये नया गाना भी वायरल हो गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement