प्रयागराज महाकुंभ से वायरल होकर स्टार बनीं मोनालिसा जबसे फरमान खान की दुल्हन बनी हैं, उनके घर में सन्नाटा पसरा हुआ है. पेरेंट्स, दादी, चाचा, बहन का रो-रोकर बुरा हाल है. लेकिन अपने घरवालों की तकलीफ से दूर मोनालिसा केरल में पति फरमान संग नई जिंदगी एंजॉय कर रही हैं. अपने प्यार के लिए मोनालिसा ने परिवार को छोड़ दिया है. घरवालों ने इस शादी को लव जिहाद बताया है.
मोनालिसा की मां का दर्द
बेटी से दूर मोनालिसा की मां तड़प रही है. उनका कहना है 10 दिनों से उनकी बेटी से बात नहीं हुई है. उसके दोनों फोन बंद आ रहे हैं. रोते-बिलखते हुए वो बेटी के लौटने के इंतजार में हैं. मोनालिसा वहां फरमान की बेगम बनकर खुश हैं. लेकिन उनके परिवार में मातम पसरा हुआ है. महेश्वर में मोनालिसा की फैमिली का बुरा हाल हो रखा है. मोनालिसा की शादी को लेकर उनके परिवार के बड़े अरमान थे. लेकिन 6 महीने के प्यार में मोनालिसा ने कैसे अपने घरवालों से बगावत कर दी, ये बात सबको हैरान कर रही है.
मोनालिसा की मां का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इसमें वो मीडिया के सामने हाथ जोड़कर बेटी को वापस लाने की गुहार लगा रही हैं. वो बेसुध होकर जमीन पर लेट जाती हैं. उन्हें अपनी बेटी की सलामती की चिंता है. उनका कहना है काफी कोशिशों के बावजूद वो मोनालिसा से बात नहीं कर पा रही हैं. उनका कहना है किसी ने उनकी बेटी को बहकाया है. बेटी के दोनों नंबर बंद हैं. मीडिया से बात करते हुए उनकी मां ने कहा- उसके हाथ में मोबाइल ही नहीं है. कैसे बात कर सकती हूं मैं उससे. वो नाबालिग है. उसे कुछ नहीं आता. एक्ट्रेस की मां हाथ जोड़कर बेटी के लिए गिड़गिड़ाती नजर आईं.
एक वीडियो में उनकी मां मीडिया से गुहार लगाते हुए कहती हैं- उसे लेकर आ जाओ, वरना मैं कुछ खाकर मर जाऊंगी. मुझे मेरे बाबू की बहुत याद आ रही है. कुछ भी सुनवाई नहीं कर रहे हैं. पिता का कहना है बेटी का फोन नहीं लग रहा है. वो किसी से बात नहीं कर रही है. मोनालिसा की छोटी बहन का कहना है जबसे मोनालिसा की शादी हुई है उनकी बात नहीं हुई है. परिवार को दर्द देकर गायब हुई मोनालिसा को पब्लिक ट्रोल कर रही हैं.
aajtak.in