कटरीना कैफ को प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े हुए वजन के लिए काफी ट्रोल होना पड़ा. कटरीना ने हाल ही में सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को लेकर अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि किसी को भी दूसरों की राय को अपनी डिग्निटी और सेल्फ कॉन्फिडेंस पर हावी नहीं होने देना चाहिए.
कटरीना जब प्रेग्नेंसी के बाद मुकेश अंबानी के गणपति उत्सव में पहुंची थी तो लोगों ने उनके बढ़े हुए वजन और लुक को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया था. कटरीना ने अब इस मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर हर किसी की अपनी राय होती है लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम इसे गंभीरता से लेने लगें.
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि सोशल मीडिया पर बनने वाली राय से हमारा आत्मसम्मान और अहमियत प्रभावित नहीं होनी चाहिए क्योंकि वहां बहुत सारे लोग अपनी राय रखते हैं. अगर हम उन सभी को खुश करने की कोशिश करेंगे, तो इससे अपने लिए फैसले लेने की हमारी क्षमता पर असर पड़ सकता है.'
खुद को प्रोत्साहित करते रहना चाहिए...
कटरीना ने कहा कि ऐसी आलोचना उन्हें आगे बढ़ने से रोक नहीं सकती है. उन्होंने कहा कि वह अगर अपने करियर में मिलने वाली हर आलोचना के आधार पर फैसले लेने लगतीं, तो शायद उनको अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने में मुश्किल हो जाती.
उन्होंने कहा, 'अगर हर बार मैं आलोचना मिलने पर उनके हिसाब से काम करती तो शायद मैं डर से पैरालाइज्ड हो जाती और आगे बढ़ नहीं पाती. कभी-कभी पूरी दुनिया आपका जश्न मनाती है, तो कभी-कभी आपको खुद ही अपनी चीयरलीडर बनना पड़ता है.'
कटरीना का कहना है कि आत्मविश्वास हमेशा चेंज होते रहता है. वह कभी एक जैसा नहीं रहता इसलिए अपने आपको हमेशा प्रोत्साहित करते रहना चाहिए. ऐसा बहुत बार होता है जब आपको लगता है कि जिंदगी में सब कुछ सही हो रहा है, लेकिन कभी-कभार ऐसा होता जब कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा होता. वहीं, ऐसा भी होता है जब आपको लगता है कि अभी आपको खुद को और बेहतर बनाने के लिए काफी सफर तय करना है इसलिए मुझे लगता है कि जिंदगी के हर दौर को सहजता से स्वीकार करना चाहिए और खुद को जरूरत से ज्यादा गंभीरता से नहीं लेना चाहिए और अपने जिंदगी में खुश रहना चाहिए.'
सलमान खान ने किया था सपोर्ट
कटरीना कैफ को प्रेग्नेंसी के बाद सोशल मीडिया पर खूब ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. उनके सपोर्ट में कई एक्टर्स नजर आए. सलमान खान उनके सपोर्ट में बिग बॉस 20 के वीकेंड के वॉर में कटरीना कैफ के समर्थन में ट्रोलर्स की जमकर फटकार लगाई थी. बिना कटरीना का नाम लिए उन्होंने कहा था कि प्रेग्रेंसी के बाद महिला के बॉडी में चेंज आना नैचुरल है.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क