सिंगर ने एक्स हसबैंड को बताया Gay, मिला करारा जवाब, एक्टर बोले- अगर होता तो...

स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्टर कार्तिक कुमार चर्चा में हैं. उनकी एक्स वाइफ और सिंगर सुचित्रा ने उन्हें लेकर एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बड़े दावे किए थे. सुचित्रा ने अपनी पोस्ट में इस बात की तरफ इशारा किया था कि कार्तिक 'गे' हैं. इसका जवाब अब एक्टर ने दिया है.

Advertisement
कार्तिक कुमार कार्तिक कुमार

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2024,
  • अपडेटेड 5:52 PM IST

स्टैंडअप कॉमेडियन और एक्टर कार्तिक कुमार चर्चा में हैं. उनकी एक्स वाइफ और सिंगर सुचित्रा ने उन्हें लेकर एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बड़े दावे किए थे. सुचित्रा ने अपनी पोस्ट में इस बात की तरफ इशारा किया था कि कार्तिक 'गे' हैं. अब एक्टर ने इसे लेकर रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा कि अगर वह होमोसेक्सुअल होते, जैसा कि उनकी एक्स-वाइफ सुचित्रा का कहना है, तो उन्हें इस बात पर गर्व होता. वो अपनी सेक्सुअलिटी को छुपाते नहीं.

Advertisement

एक्टर ने दिया जवाब

कार्तिक कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने कहा, 'मैं होमोसेक्सुअल हूं या नहीं. मुझे होमोसेक्सुअल होने पर शर्म महसूस नहीं होगी. सेक्सुअलिटी को लेकर जितने भी स्पेक्ट्रम हैं उनमें से कुछ भी होने पर मुझे बहुत बहुत गर्व महसूस होगा. मैं शर्मिंदा नहीं होऊंगा. मुझे गर्व होगा. मैं अपने शहर में प्राइड रैली में शामिल होऊंगा. सभी तरह की सेक्सुअलिटी प्राइड रैली में शामिल होती हैं और अपना सहयोग देती हैं. इसमें कोई शर्म नहीं है. ये गर्व की बात है.'

कार्तिक ने सुचित्रा को डायरेक्ट टारगेट न करके घुमा कर जवाब दिया है. लेकिन उनके फॉलोअर्स उनकी बात का इशारा समझ गए हैं. वीडियो में वो खुशमिजाज अंदाज में बात करते भी दिख रहे हैं. एक्टर-कॉमेडियन के फॉलोअर्स ने LGBTQA+ कम्यूनिटी को सपोर्ट करने के लिए उनकी सराहना भी की है. वहीं कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो एक्टर को अपनी सेक्सुअलिटी प्राइवेट रखने के लिए कह रहे हैं. कार्तिक कुमार की पत्नी अमृता श्रीनिवासन ने भी इस वीडियो को शेयर किया है.

Advertisement

सुचित्रा ने किए बड़े दावे

सिंगर सुचित्रा ने हाल ही में एक तमिल यूट्यूब चैनल Kumudham संग बातचीत की थी. एक इंटरव्यू में उन्होंने कार्तिक कुमार, धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत पर आरोप लगाए. साथ ही दावा किया कि अमृता ने कार्तिक से शादी करके गलती कर दी है. सुचित्रा का दावा ये भी है कि शादीशुदा होते हुए धनुष और ऐश्वर्या एक दूसरे पर चीट कर रहे थे. उनके दूसरे लोगों संग संबंध थे. सिंगर के दावों पर अभी किसी ने भी कोई जवाब नहीं दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »