मनोरंजन की दुनिया में आज काफी कुछ हुआ. बॉलीवुड एक्ट्रेस-नेता कंगना रनौत के एक बयान की चर्चा रही. उन्होंने नर्सिंग को एक ओवर-सेक्शुअलाइज्ड प्रोफेशन कहा. साथ ही नर्स के ड्रेसिंग यूनिफॉर्म को बदलने की भी बात रखी. अपनी फिल्म भारत भाग्य विधाता को प्रमोट करने के दौरान ऐसी बात कही गई. वहीं पंचायत वाले फैसल मलिक ने सीजन 5 को लेकर अपडेट दी. उन्होंने बताया कि नया सीजन काफी मजेदार होने वाला है.
अंधविश्वास में पत्नी को छोड़ा, करोड़पति यूट्यूबर ने व्यूज के लिए रचा नाटक? भड़के फैंस
सौरव जोशी ने अपने नए व्लॉग में पत्नी अवंतिका की एंट्री कराकर अपनी तलाक की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. हालांकि उनके इस एक्शन से फैंस नाराज हैं, उनका मानना है कि यूट्यूबर ने ये सबकुछ व्यूज पाने के लिए किया.
हार्दिक और माहिका हमेशा साए की तरह एक दूसरे के साथ नजर आते हैं. अब कपल का एक बहुत ही रोमांटिक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपकी सांसें भी थम जाएंगी.
'इस बार मजा आएगा, खूब हंसेंगे', बोले पंचायत वाले प्रह्लाद चा, बताया कब आएगा नया सीजन
पंचायत के नए सीजन को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं. सीरीज को लेकर काफी सस्पेंस भी बन रहा है क्योंकि इसे इसी साल रिलीज करने की बात हुई थी. अब पंचायत वाले प्रह्लाद चा ने पांचवे सीजन को लेकर बड़ा खुलासा कर डाला है.
कंगना रनौत ने नर्सों की यूनिफॉर्म और समाज में उनकी छवि पर खुलकर बात की. एक्ट्रेस ने कहा कि नर्सिंग सबसे ज्यादा सेक्शुअलाइज किया गया प्रोफेशन है और नर्सों को जितना सम्मान मिलना चाहिए, उतना नहीं मिलता.
पेद्दी फिल्म में जाह्नवी कपूर के ओवरसेक्शुअल सीन्स पर काफी बवाल मच चुका है. बॉलीवुड की तरफ से कई सितारों ने साउथ के मेकर्स पर सवाल खड़े किए हैं. मगर साउथ एक्ट्रेस नित्या मेनन ने अपनी इंडस्ट्री का बचाव करते हुए जाह्नवी से कुछ सवाल किए हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क