Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

अंधविश्वास में पत्नी को छोड़ा, करोड़पति यूट्यूबर ने व्यूज के लिए रचा नाटक? भड़के फैंस

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 07 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:20 PM IST
  • 1/8

25 साल के यूट्यूबर सौरव जोशी ने जबसे शादी की है, तबसे लोग उनके पीछे पड़ गए हैं. उनकी पत्नी अवंतिका भट्ट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बातें चलती हैं. सौरव की पत्नी कुछ वक्त से व्लॉग्स में भी नहीं आ रही थीं.

  • 2/8

माना जा रहा था कि सौरव और अवंतिका का तलाक हो रहा है. उनकी पत्नी उन्हें धोखा दे रही हैं, जिस वजह से वो अलग हो चुके हैं. एक व्लॉग में सौरव ने भी कहा था कि अवंतिका घर पर नहीं रह रही हैं, जिससे उनके फैंस को भी यकीन हो चुका था. 

  • 3/8

हालांकि अब सौरव की पत्नी वापस व्लॉग में आ चुकी हैं. इतने लंबे समय से अवंतिका ससुराल से दूर अपने घर में रह रही थीं. यूट्यूबर ने अपने नए व्लॉग में अवंतिका के जाने का कारण भी बताया है.

Advertisement
  • 4/8

सौरव और उनकी पत्नी अवंतिका इतने दिनों से इसलिए साथ नहीं रह रहे थे क्योंकि पहाड़ी कल्चर के मुताबिक इस समय काला महीना चल रहा है. इस दौरान नई दुल्हन अपने पति का चेहरा नहीं देखती है. अगर ऐसा नहीं किया जाता, तो सास की आंख फूटने का भी डर बना रहता है. 

  • 5/8

सौरव ने बताया कि वो और अवंतिका इस रस्म में कोई विश्वास नहीं रखते, मगर उनका परिवार इसमें मानता है. इसलिए उन्होंने भी अलग रहने का फैसला किया था. यूट्यूबर के मुताबिक, काला महीना हर तीन साल में एक बार आता है. 

  • 6/8

सौरव के इस खुलासे से कई लोग नाराज दिखे हैं. उनके लेटेस्ट व्लॉग के कमेंट सेक्शन में सब्सक्राइबर्स उन्हें और उनकी फैमिली को एक्टर बुला रहे हैं. कई ये भी दावा कर रहे हैं कि अवंतिका इतने दिनों से सौरव के साथ ही थी. अलग होने का नाटक किया जा रहा था.

Advertisement
  • 7/8

कुछ यूजर्स ने सौरव पर ये भी आरोप लगाए कि उन्होंने ऐसा व्यूज और पैसे बटोरने के लिए किया. सोशल मीडिया पर उनकी और अवंतिका की तलाक की खबरें खूब सुर्खियों में रही, इसलिए ऐसा ढोंग रचा गया. अब असलियत तो यूट्यूबर और उनकी पत्नी ही जानते हैं.

  • 8/8

सौरव जोशी की बात करें, तो उन्होंने पिछले ही साल अवंतिका भट्ट से शादी की. एक प्राइवेट सेरेमनी में यूट्यूबर ने ग्रैंड सेलिब्रेशन का आयोजन किया था, जिसकी झलक भी उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई थी. शादी से पहले सौरव ने काफी समय तक अवंतिका का चेहरा भी दुनिया से छिपाए रखा था.

All Photos: Instagram @souravjoshivlogs

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement