टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद पहली बार दिखे पिता जैकी श्रॉफ, CM देवेंद्र फडणवीस के साथ आए नजर

बेटे टाइगर पर हमले के बाद पहली बार एक समारोह में नजर आए जैकी श्रॉफ. उस समरोह में उनके साथ सुनील शेट्टी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे.

Advertisement
बेटे पर फाइरिंग की घटना के बाद पहली बार दिखे जैकी श्रॉफ. (Photo-ANI) बेटे पर फाइरिंग की घटना के बाद पहली बार दिखे जैकी श्रॉफ. (Photo-ANI)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:00 PM IST

हाल ही में मुंबई के जुहू इलाके में एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर बाइक सवार हमलावरों ने फायरिंग की थी. एक्टर फुटबॉल खेलकर अपनी कार से लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की. इस घटना में टाइगर बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके ड्राइवर घायल हो गए. फायरिंग की घटना के बाद टाइगर के परिवार और दोस्तों की चिंता बढ़ गई. टाइगर पर फायरिंग की घटना के अगले ही दिन जैकी श्रॉफ एक समारोह में नजर आए.

Advertisement

जैकी मुंबई में दिवंगत गायक और संगीतकार बप्पी लाहिड़ी के नाम पर रखे गए मार्ग के नामकरण समारोह में शामिल हुए. इस कार्यक्रम में उनके साथ सुनील शेट्टी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे. जैकी इस दौरान अपने हाथ में एक पौधा लिए नजर आए. उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कार्यक्रम में पहुंचे अन्य लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. टाइगर पर हमले के बाद जैकी पहली बार किसी सार्वजनिक समारोह में नजर आए. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) के अनुसार, कार्यक्रम में जैकी श्रॉफ और देवेंद्र फडणवीस के बीच टाइगर पर हुए हमले को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई.

सुनील शेट्टी ने टाइगर श्रॉफ के साथ हुई घटना पर दुख जताया. उन्होंने कहा, “पूरी दुनिया टाइगर और जैकी दादा से प्यार करती है. अगर उनके साथ इस तरह की घटना हो सकती है, तो किसी के साथ भी ऐसा हो सकता है. टाइगर खेल और एक्सरसाइज पर इतना ध्यान देता है. मुझे समझ ही नहीं आ रहा कि उसके साथ ऐसा क्यों हुआ. ऐसे में हम सभी के लिए सुरक्षित रहना बेहद जरूरी है. जैकी दादा मेरे बचपन के दोस्त हैं. मैं चाहता हूं कि सब कुछ जल्द ही ठीक हो जाए. मुझे इस बात की राहत है कि टाइगर सुरक्षित है. इस घटना में उसके ड्राइवर को गोली लगी थी और वह फिलहाल ठीक हो रहा है.”

Advertisement

18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ की कार पर हमलावरों ने फायरिंग की थी. उस समय टाइगर जुहू में फुटबॉल मैच खेलने के बाद अपनी कार से लौट रहे थे. उनके साथ फुटबॉल खेलने वाले एक्टर करणवीर मेहरा ने भी घटना से जुड़ा अपना अनुभव साझा किया. उन्होंने बताया कि वह टाइगर की कार के पीछे अपनी कार चला रहे थे. फायरिंग के बाद उन्होंने खून के निशान देखे थे.

बता दें कि फायरिंग की घटना के बाद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने टाइगर से मुलाकात की थी. इस मुलाकात का एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें टाइगर के हाथ और छाती पर पट्टियां दिखाई दी थीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »