ईरान में एक्ट्रेस के साथ हुआ अत्याचार, पुलिस को किया बेनकाब, बोली- मेरी तस्वीरें लीं

एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी ईरानी शासक के खिलाफ खुलकर बोल रही हैं. अब उन्होंने ईरान की मोरैलिटी पुलिस को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है. एक्ट्रेस ने बताया है कि वहां महिलाओं की स्थिति काफी डरावनी है.

Advertisement
एलनाज नोरौजी का फिर फूटा गु्स्सा (Credit: Instagram/iamelnaaz) एलनाज नोरौजी का फिर फूटा गु्स्सा (Credit: Instagram/iamelnaaz)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:15 PM IST

ईरान पर जबसे अमेरिका और इजरायल ने हमला किया है, तभी से मशहूर ईरानी एक्ट्रेस एलनाज नौरोजी खुलकर अपनी बात आगे रख रही हैं. एलनाज ने ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत पर जश्न भी मनाया. अब एलनाज ने ईरान की मोरैलिटी पुलिस बेनकाब किया है. उन्होंने बताया कि ईरान में महिलाओं पर किस तरह अत्याचार किए जाते हैं. 

Advertisement

ईरान के बारे में क्या बोली एक्ट्रेस?
द फ्री प्रेस जर्नल संग बातचीत में एलनाज नोरौजी ने ईरान की मोरैलिटी पुलिस (नैतिक पुलिस) को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया. उन्होंने अपने साथ हुए अनुभव को भी साझा किया. एलनाज ने बताया कि ईरान में महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाने को वो अपनी जिम्मेदारी मानती हैं. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि अपने करीबी लोगों की चिंता होने के बावजूद वो इस मुद्दे पर खुलकर बात करती हैं, क्योंकि उनका मानना है कि ईरान में रहने वाली महिलाओं के लिए स्थिति काफी ज्यादा भयावह है.

एलनाज बोलीं- पर्सनली जब मुझे पुलिस ने हिरासत में लिया था, तब मैं अपने जिंदगी के उस पड़ाव पर थी, जहां मैं मानसिक रूप से बहुत मजबूत थी. मैं लाइफ में तब तक बहुत कुछ झेला चुकी थी, इसलिए मैंने खुद से कहा था कि मैं इस स्थिति से निपटना जानती हूं और इससे सुरक्षित निकल जाऊंगी. यह कॉन्फिडेंस इस बात से भी आया था क्योंकि मैं एक जर्मन नागरिक भी हूं. मुझे पता था कि मैं ठीक रहूंगी और इससे बाहर निकल जाऊंगी. मैं अगले दिन जर्मनी के लिए रवाना होने वाली थी, इसलिए मुझे पता था कि मेरे साथ ऐसी स्थिति दोबारा नहीं होगी और मैं सुरक्षित रहूंगी. 

Advertisement

एलनाज ने आगे कहा- लेकिन मैं वहां रहने वाली उन सभी लड़कियों और महिलाओं के बारे में सोचती रहती हूं, जिन्हें लगातार इस पीड़ा का सामना करना पड़ता है. जब वो मुझे पकड़कर ले गए थे, तो उन्होंने मेरी प्रोफ़ाइल से मेरी तस्वीरें मेरे नाम के साथ लीं, ठीक वैसे ही जैसे जेल में करते हैं. वो आपका रिकॉर्ड रखते हैं और यह ट्रैक करते हैं कि आपको कितनी बार हिरासत में लिया गया है. वो बिल्कुल भी टॉलरेट नहीं करते.

एलनाज को ईरानी शासन से लगता है डर?

एलनाज से जब पूछा गया कि क्या उन्हें आज ईरान के बारे में खुलकर बोलने में डर लगता है? तो उन्होंने कहा कि वो इसे रिस्क नहीं बल्कि अपनी एक जिम्मेदारी मानती हैं. एक्ट्रेस आगे बोलीं- मैं जानती हूं कि बहुत से लोग मेरी सेफ्टी को लेकर चिंतित हैं, खासकर मेरे माता-पिता और मेरे दोस्त. लेकिन सच कहूं तो, मुझे अब डर नहीं लगता. मुझे लगता है कि शायद यही वो काम है जो मुझे इस जिंदगी में करना था- उस देश में हो रहे बुरे कर्मों पर रोशनी डालना, जहां मेरा जन्म हुआ. 

'मुझे लगता है कि मेरा जन्म कहीं और भी हो सकता था. मैं कोई और भी हो सकती थी. शायद ऊपरवाला यही चाहता था कि मेरा जन्म वहां हो और फिर मैं भारत में रहूं. यहां एक सेलिब्रिटी बनूं, ताकि मैं अपनी आवाज उठाकर लोगों को उस देश में हो रही घटनाओं के बारे में जागरूक कर सकूं. शायद यही मेरा उद्देश्य है. मुझे लगता है कि दूसरों की मदद के लिए अपनी आवाज ना उठाना बहुत बड़ी बेवकूफी है.'

Advertisement

बता दें कि एलनाज का जन्म ईरान के तेहरान में हुआ था. फिर वो परिवार के साथ वहां से निकलकर जर्मनी चली गई थीं. इसके बाद उन्होंने भारत आकर एक्ट्रेस के तौर पर अपना करियर बनाया. हालांकि, एलनाज के कई रिश्तेदार अभी भी ईरान में रहते हैं. मगर एलनाज को ईरान में जाने की इजाजत नहीं है. एलनाज का कहना है कि वो वहां के शासन के खिलाफ हैं, मगर अपने देश से प्यार करती हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement