हार्दिक पंड्या का न्यू लुक...मुंडवाया सिर, गर्लफ्रेंड संग पहुंचे मंदिर, भक्ति में डूबे क्रिकेटर

हार्दिक पंड्या को आपने क्रिकेट के मैदान पर चौके-छक्के लगाते हुए तो कई बार देखा होगा, लेकिन अब हार्दिक भक्ति में डूबे दिखे. गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग उन्होंने आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन किए. वो बाल्ड लुक में दिखाई दिए.

Advertisement
भक्ति में डूबे हार्दिक पंड्या- माहिका शर्मा (Photo: Screengrab) भक्ति में डूबे हार्दिक पंड्या- माहिका शर्मा (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 02 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 12:37 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पंड्या खास वजह से चर्चा में हैं. हार्दिक, गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा संग आंध्र प्रदेश के तिरुमला स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर दर्शन करने पहुंचे. हार्दिक-माहिका ने 2 अगस्त की सुबह भगवान वेंकटेश्वर का आशीर्वाद भी लिया. दोनों ने पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सुप्रभातम सेवा में भी शामिल हुए. दोनों भक्ति में डूबे नजर आए.

Advertisement

भक्ति में लीन हार्दिक-माहिका 

भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर के दर्शन करते हुए हार्दिक और माहिका की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं. इस दौरान हार्दिक के बदले अंदाज ने हर किसी का ध्यान खींच लिया. दरअसल, हार्दिक पंड्या ने अपना सिर मुंडवा लिया है. उन्हें बाल्ड लुक में देखकर फैंस दंग रह गए.

हार्दिक, मंदिर दर्शन के दौरान पारंपरिक सफेद कुर्ता-पायजामा में दिखाई दिए. उन्होंने गले में रेड कलर की शॉल भी कैरी की है. माथे पर तिलक लगाए हार्दिक भक्ति में लीन दिखे. मंदिर से बाहर निकलते वक्त वो प्रसाद खाते दिखे. उन्होंने हाथ जोड़कर मीडिया को पोज भी दिया. हार्दिक को इस अवतार में देखकर उनके फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं. 

यहां देखें वीडियो

 

माहिका की सादगी ने जीता दिल

वहीं, दूसरी और हार्दिक पंड्या की गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी सलवार सूट में दिखाई दीं. माहिका ने भी माथे पर टीका लगाया हुआ है. खुले बाल और नो-मेकअप लुक में माहिका का सादगी भरा अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है. 

Advertisement

हार्दिक पंड्या की बात करें, तो वो क्रिकेट के साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी हेडलाइन्स में बने रहते हैं. नताशा स्टेनकोविक संग तलाक के बाद से हार्दिक माहिका संग रिश्ते में हैं. दोनों ने जब से अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया है, तभी से वो हर जगह साथ नजर आते हैं. फैंस को अब बेसब्री से उनकी शादी का इंतजार है. देखते हैं दोनों कब शादी की गुडन्यूज देकर फैंस को खुश करते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »