Film Wrap: कैसे हुई थी गुलशन कुमार की हत्या? समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से झटका

मंगलवार के दिन मनोरंजन की दुनिया में काफी कुछ हुआ. टी-सीरीज के मालिक भूषण कुमार के पिता गुलशन कुमार की हत्या पर चर्चा तेज हुई. सिंगर अनुराधा पौडवाल ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी. वहीं समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से लेटेंट विवाद पर फिर झटका मिला.

Advertisement
गुलशन कुमार, समय रैना (Photo: Social Media) गुलशन कुमार, समय रैना (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:01 PM IST

आज एंटरटेनमेंट की दुनिया में कई चीजों ने सुर्खियां बटोरीं. सबसे पहले ओटीटी पर छाए रहने वाले स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से झटका मिला. काफी समय पहले उन्होंने SMA फाउंडेशन के लिए पैसे जुटाने का वादा किया था. मगर ऐसा नहीं हुआ, जिससे सुप्रीम कोर्ट नाराज दिखा. उन्होंने समय को जमकर फटकार लगाई और उन्हें दो हफ्तों में तीन लाख रुपये जुर्माना भरने का आदेश दिया. 

Advertisement

वहीं टी-सीरीज कंपनी के संस्थापक गुलशन कुमार की हत्याकांड केस फिर से सुर्खियों में आया. सिंगर अनुराधा पौडवाल ने उस बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी, जिसमें ये कहा गया था कि गुलशन कुमार की हत्या में नदीम-श्रवण जोड़ी के नदीम सैफी का हाथ था. 

दूसरे धर्म में शादी करेगी 26 साल की बेटी, बर्फीली वादियों में की सगाई, रिश्ते पर इम्तियाज अली ने तोड़ी चुप्पी

इम्तियाज अली की बेटी इदा को उनके बॉयफ्रेंड कृष ने नॉर्वे की हसीन वादियों के बीच घुटनों के बल बैठकर प्रपोज किया और सगाई की अंगूठी पहनाई. 

दिनदहाड़े हुई थी गुलशन कुमार की हत्या, साजिश में शामिल थे नदीम सैफी? अनुराधा पौडवाल ने कही दिल की बात

1997 में टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की हत्या से बॉलीवुड में सनसनी मची थी. जांच में म्यूजिक कंपोजर नदीम-श्रवण के नदीम सैफी का नाम सामने आया था. हाल ही में अनुराधा पौडवाल ने इस विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. 

Advertisement

कंपोजर की दुल्हन बनेगी IPL टीम की मालकिन काव्या मारन, इस महीने होंगे सात फेरे

अनिरुद्ध रविचंद्र और काव्या मारन की शादी की चर्चा तेज है. जबसे कंपोजर के रिश्तेदार ने उनका रिश्ता कंफर्म किया है, तबसे फैंस के बीच एक्साइटमेंट तेज है. ऐसे में दोनों की शादी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.

पवन सिंह की हीरोइन बनी 'TV की राधा', 34 की उम्र में मिला बड़ा ब्रेक, 'पावर स्टार' संग होगा सॉलिड बॉलीवुड डेब्यू

टीवी एक्ट्रेस शिव्या पठानिया जल्द ही पवन सिंह के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. उन्होंने बताया कि पहली मुलाकात में पवन सिंह ने उन्हें सहज महसूस कराया.

कॉमेड‍ियन समय रैना को सुप्रीम कोर्ट की फटकार, ठोका 3 लाख रुपये का जुर्माना

इंडिया गॉट लेटेंट विवाद से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कॉमेडियन समय रैना पर 3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »