शाहरुख खान की आने वाली फिल्म किंग में अपना म्यूजिक देने वाले अनिरुद्ध रविचंद्र जल्द दुल्हा बनने वाले हैं. उनकी शादी IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन से होनी है. काफी समय तक डेटिंग के बाद, दोनों ने शादी करने का फैसला लिया. अनिरुद्ध और काव्या ने अपने रिश्ते को छिपाने की बड़ी कोशिश की. मगर सिंगर के रिश्तेदार ने वाई.जी. महेंद्र ने उनके रिश्ते का सच बता दिया.
अनिरुद्ध-काव्या की शादी
अनिरुद्ध के अंकल और एक्टर वाई.जी. महेंद्र ने एक इंटरव्यू में बताया था कि अनिरुद्ध जल्द ही शादी करने वाले हैं. घर में शादी की तैयारियां भी जोर-शोर से चल रही हैं. उन्होंने अपनी होने वाली बहू काव्या मारन की भी जमकर तारीफ की थी. उनका कहना था कि दोनों एक अच्छे कपल हैं.
अनिरुद्ध रविचंद्र और काव्या मारन की शादी की चर्चा इस समय तेज है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों इसी साल शादी करने वाले हैं. न्यूज 18 के अनुसार, अनिरुद्ध और काव्या की शादी नवंबर के महीने में होने वाली है. ये शादी तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 की रिलीज के बाद ही होगी. हालांकि अनिरुद्ध और काव्या, दोनों में से अभी तक किसी की तरफ से शादी को लेकर कोई बयान नहीं सामने आया है.
चार साल से रिश्ते की चर्चा
अनिरुद्ध और काव्या ने अपने रिश्ते को काफी समय से सीक्रेट रखा हुआ है. दोनों की डेटिंग की चर्चा साल 2022 से ही चल रही हैं. बीच में एक-दो बार सिंगर की शादी को लेकर भी दावे किए गए. मगर अनिरुद्ध ने उन दावों को तुरंत खारिज किया. अब अनिरुद्ध और काव्या की शादी की चर्चा फिर से तेज है, देखना है कि आखिर वो कब एक-दूजे के साथ सात फेरे लेंगे.
मालूम हो कि अनिरुद्ध, रजनीकांत के रिश्तेदार हैं. सिंगर की मां और सुपरस्टार की पत्नी रिश्ते में एक-दूसरे की बहनें लगती हैं. इस हिसाब से रजनीकांत अनिरुद्ध के मौसा हुए. तमिल सुपरस्टार की हर फिल्म में अनिरुद्ध के गाने होते हैं. रजनीकांत की आने वाली दो फिल्में- जेलर 2 और धरमन में उन्हीं के गाने होंगे. इसके अलावा, अनिरुद्ध शाहरुख की फिल्म किंग में भी अपने गानों से धमाल मचाने वाले हैं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क