Film Wrap: ऋतिक के परिवार से मिली 'गर्लफ्रेंड' सबा आजाद, अनमोल अंबानी की फर्स्ट वेडिंग फोटो हुई वायरल

सोमवार के दिन भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शादी की धूम मची रही. अनिल अंबानी के बड़े बेटे अनमोल अंबानी की शादी की पहली तस्वीर सामने आई. ऋतिक रोशन और उनकी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद का रिश्ता भी एक कदम आगे बढ़ गया है. एंटरटेनमेंट की दुनिया में आज के दिन क्या-क्या हुआ, बता रहे हैं हम अपने फिल्म रैप में.

Advertisement
ऋतिक रोशन, सबा आजाद, कृशा शाह, अनमोल अंबानी ऋतिक रोशन, सबा आजाद, कृशा शाह, अनमोल अंबानी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 7:54 PM IST

सोमवार के दिन भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में शादी की धूम मची रही. अनिल अंबानी के बड़े बेटे अनमोल अंबानी की शादी की पहली तस्वीर सामने आई. तो वहीं डायरेक्टर लव रंजन की आलीशान शादी से स्टार्स की झलक हमें देखने मिली. इसके अलावा ऋतिक रोशन और उनकी कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद का रिश्ता भी एक कदम आगे बढ़ गया है. सबा ने वीकेंड पर ऋतिक के परिवार से पहली मुलाकात की. ये सब, और और भी बहुत कुछ जो एंटरटेनमेंट की दुनिया में हुआ, बता रहे हैं हम अपने फिल्म रैप में.

Advertisement

पायलट को पसंद नहीं आया Arya Babbar का जोक, कॉकपिट में बुलाया, एक्टर ने भी लगा दी क्लास

मजाक किसे नहीं पसंद और कौन नहीं करता है. पर लगता है एयर इंड‍िया के एक पायलट को मजाक ब‍िल्कुल नहीं पसंद है. नौबत यहां तक आ गई कि उन्होंने प्लेन में सफर कर रहे एक्टर आर्य बब्बर को उनकी एक जोक के लिए कॉकप‍िट तक बुला लिया और उनसे जोक की डिटेल ली. आर्य बब्बर भी कहां चुप रहने वाले थे, उन्होंने भी पायलट को काफी कुछ सुनाया. 

Hrithik Roshan के परिवार से मिलीं 'गर्लफ्रेंड' Saba Azad, साथ बिताया बेस्ट संडे

ऋतिक रोशन और सबा आजाद का रिश्ता नेक्स्ट लेवल पर पहुंच गया है. साथ में डिनर और लंच डेट पर नजर आने वाला ये कपल अब घर पर परिवार के साथ समय एन्जॉय कर रहा है. ऋतिक रोशन ने रविवार को कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद को अपने परिवार से मिलवाया. सबा, ऋतिक के परिवार के साथ लंच पर मौजूद थीं. अब इस मजेदार लंच का फोटो सामने आ गया है. फोटो देखकर लगता है कि सभी को सबा आजाद काफी पसंद आई हैं. 

Advertisement

शादी के बाद Anmol Ambani-Khrisha Shah की पहली तस्वीर, लाल जोड़े में खूबसूरत दिखी दुल्हन

अनमोल अंबानी और कृशा शाह अपनी जिंदगी के नए चैप्टर की शुरुआत कर चुके हैं. 20 फरवरी को कपल ने हमेशा के लिए एक-दूसरे का हाथ थाम लिया है. शादी के बाद अब अनमोल और कृशा की पहली तस्वीर सामने आ चुकी है. न्यूलीवेड कपल की यह फोटो पिंकी रेड्डी ने शेयर की है. पिंकी एक फिलानथ्रोप‍िस्ट और आंत्रप्रेन्योर हैं. शेयर की गई फोटोज में अनमोल और कृशा के अलावा अभ‍िषेक बच्चन भी देखे जा सकते हैं. 

Gehraiyaan की सक्सेस पार्टी करने पर ट्रोल हुईं Deepika Padukone, यूजर्स बोले- फ्लॉप फिल्म की भी पार्टी होती है?

दीपिका पादुकोण की फिल्म गहराइयां के चर्चे लंबे समय से हो रहे हैं. रिलीज से पहले गहराइयां के इंटिमेट सीन्स चर्चा में थे, और रिलीज के बाद दीपिका पादुकोण का किरदार. फिल्म को जितनी उम्मीदें फैंस ने की थी, फिल्म उसपर खरी नहीं उतर पाई. कई दर्शकों ने इसे बहुत पसंद किया तो कई ने इसे बेकार भी बताया. दीपिका पादुकोण ने गहराइयां की 'सक्सेस' पार्टी रविवार शाम रखी थी, जिसके लिए वह ट्रोल हो रही हैं. 

Dadasaheb Phalke Awards: 'पुष्पा' बनी फिल्म ऑफ द ईयर, रणवीर सिंह को मिला बेस्ट एक्टर अवार्ड, कृति सेनन बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

Advertisement

दादासाहेब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल 2022 रविवार को आयोजित किया गया. हर साल की तरह इस बार भी सिनेमा जगत के बेहतरीन स्टार्स और फिल्मों को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. सिनेमा से लेकर टीवी तक, एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के शानदार काम को सराहते हुए अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड दिए गए. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement