Film Wrap: सांसद-एक्ट्रेस नुसरत जहां ने बेटे को दिया जन्म, KBC 13 को मिली पहली करोड़पति

फिल्म, टीवी, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक आज एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या सबसे ज्यादा खास रहा और कौन सी खबरें सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं, इन सबकी जानकारी हम आपको फिल्म रैप के जरिए दे रहे हैं.

Advertisement
नुसरत जहां और अमिताभ बच्चन नुसरत जहां और अमिताभ बच्चन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 26 अगस्त 2021,
  • अपडेटेड 8:43 PM IST

फिल्म, टीवी, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक आज एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या सबसे ज्यादा खास रहा और कौन सी खबरें सबसे ज्यादा चर्चा में रहीं, इन सबकी जानकारी हम आपको फिल्म रैप के जरिए दे रहे हैं. सबसे पहले आपको बता दें कि TMC की सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां मां बन गई हैं. एक्ट्रेस ने बेबी बॉय को जन्म दिया है. इस खुशी के मौके पर निखिल जैन ने भी अपने बीच के मतभेद भुलाकर नुसरत और उनके बच्चे को शुभकामनाएं दी हैं. वहीं, दूसरी ओर टीवी के सबसे बड़े शो कौन बनेगा करोड़पति को इस सीजन की पहली करोड़पति मिल गई है. 

Advertisement

ये हैं एंटरटेनमेंट की दुनिया की बड़ी खबरें

TMC सांसद और एक्ट्रेस Nusrat Jahan बनीं मां, दिया बेटे को जन्म 

TMC की सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां मां बन गई हैं. एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है. नुसरत जहां को 25 अगस्त की रात कोलकाता के Neotia अस्पताल में भर्ती कराया गया था. एक्टर यश दासगुप्ता नुसरत को अस्पताल लेकर आए थे. 

KBC 13 को मिली पहली करोड़पति, दृष्टिहीन कंटेस्टेंट हिमानी बुंदेला ने जीते 1 करोड़ रुपये 

इस बार टीवी के पॉपुलर गेम शो केबीसी के 13वें सीजन की शुरुआत कुछ दिन पहले 23 अगस्त को ही हुई है और प्रीमियर के कुछ दिन बाद ही शो को इस सीजन की पहली करोड़पति मिल गई है. मेगास्टार अमिताभ बच्चन के शो में दृष्टिहीन हिमानी बुंदेला ने 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देकर इस सीजन की पहली करोड़पति का खिताब अपने नाम कर लिया है.

Advertisement

रिया कपूर के 'रिसेप्शन' लुक को यूजर्स ने किया ट्रोल, राधे मां से किया कंपेयर 

शादी के बाद अब न्यूली मैरिड रिया अपने नए लुक को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं.  दरअसल, हाल ही में रिया के फ्रेंड्स ने उनकी शादी की खुशी में एक छोटी सी रिसेप्शन पार्टी होस्ट की. पार्टी से रिया ने अपनी तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कीं. रिया की तस्वीरों में उनका लुक कुछ लोगों को जहां पसंद आया, तो वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके लुक की तुलना राधे मां से करनी शुरू कर दी.  

स्पेन में हॉलिडे एंजॉय कर रहीं भूमि पेडनेकर, बिकिनी में शेयर की फोटोज 

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर स्पेन में वेकेशन मना रही हैं. उनकी छोटी बहन समीक्षा पेडनेकर भी साथ हैं. सोशल मीडिया पर वो अपनी हॉलिडे से जुड़े अपडेट्स दे रही हैं. हाल ही में उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर बिकिनी में दो फोटोज शेयर की हैं. फोटोज में वो प्रिंटेड बिकिनी पहने पोज देती दिख रही हैं. उनका ग्लैमरस लुक देखते ही बनता है

BB OTT: नेहा को प्रतीक से हुआ प्यार? बढ़ती नजदीकियां देख यूजर्स बोले- हसबैंड नहीं देख रहा क्या?

बिग बॉस ओटीटी में इन दिनों नेहा और प्रतीक के बीच बढ़ती नजदीकियों के खूब चर्चे हो रहे हैं. कई घरवालों को लगता है कि नेहा प्रतीक से प्यार करने लगी हैं. शो में कंटेस्टेंट्स अक्सर ही नेहा और प्रतीक के लव एंगल को लेकर बातें करते हुए देखे जाते हैं.  नेहा और प्रतीक की नजदीकियों पर यूजर्स भी अपने रिएक्शन दे रहे हैं. 

Advertisement

एक्ट्रेस नुसरत जहां के मां बनने पर एक्स हसबैंड निखिल बोले- आपसी अनबन, लेकिन नए मेहमान को शुभकामनाएं 

बंगाली एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां हैप्पी स्पेस में हैं. 26 अगस्त का दिन उनके लिए बेहद खास है. वो मां बन गई हैं. नुसरत ने बेबी बॉय को जन्म दिया है. सभी नुसरत को मां बनने पर बधाई दे रहे हैं.  नुसरत के साथ तुर्की में शादी करने वाले निखिल जैन भी इसमें पीछे नहीं रहे. सारे मतभेद और लड़ाइयों को पीछे रखते हुए उन्होंने नुसरत और उनके बच्चे को शुभकामनाए दी हैं. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement