15 करोड़ और 2 साल में तैयार हुई चीन की पहली AI फिल्म, मिला ठंडा रिस्पॉन्स

चीन की पहली पूरी तरह से AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) द्वारा बनाई गई फीचर फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. हालांकि इस फिल्म को लेकर शुरुआती रिपोर्ट उम्मीद के मुताबिक नहीं है.

Advertisement
चीन की पहली AI फिल्म रिलीज (Photo: Screengrab) चीन की पहली AI फिल्म रिलीज (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:21 PM IST

चीन की पहली पूरी तरह से AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से बनी फीचर फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. एडवांस टिकटों की कम बिक्री को देखते हुए, यह फिल्म देश के तेजी से बढ़ते टेक इंडस्ट्री के लिए बॉक्स-ऑफिस पर एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है. टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म 'माओयान' (Maoyan) के अनुसार, शुक्रवार को साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म 'सानक्सिंगडुई: फ्यूचर पास्ट' (Sanxingdui: Future Past) की 10,000 से ज्यादा स्क्रीनिंग तय की गई हैं.

Advertisement

हालांकि, दर्शकों की ओर से इसे लेकर कोई खास उत्साह नहीं दिखा है. 'माओयान' के मुताबिक, गुरुवार शाम तक प्री-सेल (एडवांस बुकिंग) से 65,000 युआन (9,700 डॉलर) (भारतीय रुपयों में 9 लाख) की कमाई हुई है. वहीं, कुल बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन भी 100,000 युआन से कम रहने का अनुमान है, जो फिल्म की बताई गई प्रोडक्शन लागत का एक बहुत छोटा हिस्सा है.

प्रोडक्शन कंपनी 'बोना फिल्म ग्रुप' (Bona Film Group) के CEO जियांग डेफू ने हाल ही में एक इंटरव्यू में माना कि फिल्म को लेकर दर्शकों का रिस्पॉन्स ठंडा रहा है. हालांकि, उन्होंने कहा कि यह फिल्म नई सीमाओं को छूने की कोशिश कर रही है. उन्होंने चीनी फिल्म इंडस्ट्री के आउटलेट 'युली' (Yuli) से कहा, 'हम ऐसा करने वाले पहले लोग हैं, हमें सबसे पहले थिएट्रिकल रिलीज की परमिशन मिली है, और हम ही पहली बार दर्शकों के सामने अपनी फिल्म का टेस्ट कर रहे हैं.'

Advertisement

'बोना फिल्म ग्रुप' के अनुसार, इस फिल्म को बनाने में लगभग 100 लोगों को दो साल से ज्यादा का समय लगा और इसकी लागत 10 मिलियन युआन (1.5 मिलियन डॉलर) (भारतीय रुपयों में 15 करोड़) से अधिक आई. लेकिन, यह फिल्म आइरिस यांग को प्रभावित करने के लिए काफी नहीं थी. उन्होंने गुरुवार को फिल्म की एक फ्री प्रीव्यू स्क्रीनिंग देखी और कहा कि फिल्म की क्वालिटी को देखते हुए वह इसके लिए टिकट के पैसे कभी नहीं देतीं.

यांग ने कहा, 'अगर AI से बनी कोई फिल्म 'अवतार' (Avatar) जैसा सिनेमाई अनुभव दे सके, तो शायद मैं उसके लिए पैसे देने को तैयार हो जाऊं.'

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (चीन) में AI से बने वीडियो काफी लोकप्रिय हो रहे हैं. टिकटॉक के चीनी वर्जन 'डौयिन' (Douyin) पर, सितंबर के महीने में ही AI से बने शॉर्ट ड्रामा को 200 अरब (200 बिलियन) से ज्यादा बार देखा गया. लेकिन, स्वतंत्र AI डायरेक्टर झांग जून ने AFP को बताया कि 'सिर्फ इसलिए कि कोई फिल्म AI से बनी है, दर्शक अपने आप उसके लिए टिकट के पैसे नहीं देंगे.'

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भी, चीनी सोशल मीडिया यूजर्स सिनेमाघरों में AI फिल्मों के आने को लेकर कुछ खास उत्साहित नहीं दिखे. वीबो (Weibo) पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'अगर इसे स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर मुफ्त में देखा जा सके, तो यह बहुत मशहूर हो सकती है. लेकिन पैसे देकर देखना? लोग अभी इस बात को स्वीकार नहीं करेंगे.'

Advertisement

AI से बनी फिल्मों का चलन
हॉलीवुड में, AI के बढ़ते इस्तेमाल ने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के बीच अपनी नौकरी खोने को लेकर चिंता पैदा कर दी है. 'गॉड्स डोंट गिव गिफ्ट्स' (Gods Don't Give Gifts) नाम की एक AI-जनरेटेड साइंस-फिक्शन फिल्म 4 दिसंबर को अमेरिका में रिलीज होने वाली है.

इसके अलावा, 'टिली नॉरवुड' (Tilly Norwood) नाम की एक वर्चुअल हॉलीवुड एक्ट्रेस भी आने वाली फिल्म 'मिसअलाइन्ड' (Misaligned) में नजर आएंगी. उनके इंटरव्यू पहले ही वायरल हो चुके हैं, जिससे लोगों के मन में अपनी नौकरी जाने का डर और बढ़ गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »