बेटी के जन्म के 6 हफ्ते बाद सबसे बड़े रैंप पर लौटीं एक्ट्रेस, पति ने जीत लिया दिल

बारबरा पैल्विन ने 18 अक्टूबर को कैलिफोर्निया के सोनी पिक्चर्स स्टूडियो में विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने दो अलग-अलग लुक में रैंपवॉक की.

Advertisement
डिलीवरी के बाद रैप पर लौटी एक्ट्रेस. (Photo: ITG) डिलीवरी के बाद रैप पर लौटी एक्ट्रेस. (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:49 PM IST

फैशन की दुनिया में मॉडल्स का रैंप पर उतरना आम बात है, लेकिन कई मौकों पर उनकी मौजूदगी सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं रहती. हंगरी की सुपरमॉडल बारबरा पैल्विन (Barbara Palvin) विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो में अपनी रैंपवॉक से खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. लेकिन खास बात ये है कि वो मां बनने के लगभग छह हफ्ते बाद रनवे पर लौटी हैं. उनके लुक से ज्यादा चर्चा इस बात की है कि उन्होंने बेटी के जन्म के कुछ ही हफ्तों बाद मॉडलिंग में वापसी की है.

Advertisement

बारबरा पैल्विन ने 18 अक्टूबर को कैलिफोर्निया के सोनी पिक्चर्स स्टूडियो में विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने दो अलग-अलग लुक में रैंपवॉक की. उनके एक लुक में हल्के गुलाबी रंग की शीयर लॉन्जरी स्टाइल ड्रेस थी, जिसके साथ उन्होंने बालों को वॉल्यूम वाला ब्लोआउट लुक दिया था. बारबरा की रैंपवॉक के वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी वापसी को लेकर चर्चा तेज हो गई है. 

मां बनने के छह हफ्ते बाद काम पर वापसी

बारबरा पैल्विन और उनके पति एक्टर डायलन स्प्राउज ने हाल ही में अपनी पहली बेटी का स्वागत किया है. दोनों ने 28 सितंबर को बेटी के जन्म की जानकारी शेयर की थी. इसके करीब छह हफ्ते बाद बारबरा का विक्टोरिया सीक्रेट के रैंप पर उतरना इसलिए खास माना जा रहा है क्योंकि वह इस दौरान पोस्टपार्टम के अनुभव से भी गुजर रही हैं.

Advertisement

बारबरा ने शो से पहले पीपुल मैगजीन से बातचीत में कहा कि मां बनने के बाद रनवे पर लौटना उन्हें सशक्त महसूस कराता है. उन्होंने विक्टोरिया सीक्रेट की टीम की ओर से महिलाओं को मिलने वाले समर्थन को भी अहम बताया. बारबरा ने यह भी कहा कि वह अभी रिकवरी के दौर से गुजर रही हैं. 

बारबरा की रैंपवॉक के दौरान उनके पति डायलन स्प्राउज भी मौजूद थे. वो अपनी पत्नी को सपोर्ट करते नजर आए. बारबरा और डायलन लंबे समय से एक-दूसरे के साथ हैं और मां-बाप बनने के बाद अपनी जिंदगी के नए चैप्टर में हैं. 

बता दें कि डायलन स्प्राउज को डिज्नी चैनल की सीरीज 'द सूट लाइफ ऑफ जैक एंड कोडी' से लोकप्रियता मिली थी. वह अपने जुड़वां भाई कोल स्प्राउज के साथ इस सीरीज में नजर आए थे. बाद में उन्होंने फिल्मों और दूसरे प्रोजेक्ट्स में भी काम किया.

कौन हैं बारबरा पैल्विन?

बारबरा पैल्विन हंगरी की जानी-मानी सुपरमॉडल हैं. उन्होंने कम उम्र में मॉडलिंग शुरू की और जल्द ही इंटरनेशनल फैशन जगत में अपनी पहचान बना ली. अलग-अलग फैशन ब्रांड्स और मैगजीन के साथ काम करने के बाद वह विक्टोरिया सीक्रेट से जुड़ीं. साल 2019 में वह ब्रांड की आधिकारिक एंजेल बनी थीं. इसके बाद से उनका नाम विक्टोरिया सीक्रेट के चर्चित चेहरों में शामिल रहा है.

Advertisement

बारबरा की पहचान सिर्फ उनके रनवे लुक तक सीमित नहीं है. उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय फैशन अभियानों और मैगजीन शूट में हिस्सा लिया है. विक्टोरिया सीक्रेट के साथ उनका जुड़ाव उनके करियर का एक अहम पड़ाव रहा. ऐसे में मां बनने के बाद शो में उनकी मौजूदगी उनके प्रशंसकों के लिए खास रही.

इस साल के विक्टोरिया सीक्रेट फैशन शो में बारबरा पैल्विन के अलावा कई चर्चित मॉडल्स और मनोरंजन जगत की हस्तियां शामिल हुईं. काइली जेनर ने पहली बार ब्रांड के रनवे पर हिस्सा लिया. गीगी हदीद और बेला हदीद भी शो का हिस्सा बनीं. इसके अलावा एड्रियाना लीमा, एलेसांद्रा एम्ब्रोसियो और कैंडिस स्वानपोल जैसी अनुभवी मॉडल्स की मौजूदगी ने शो को खास बनाया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »