फिल्म रैप में जानिए कि शुक्रवार को एंटरटेनमेंट की दुनिया में क्या खास हुआ. OMG 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का इंतजार फैंस काफी समय से है. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इसके अलावा अक्षरा सिंह अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही रहीं थीं. तभी अचानक वो खेतों में चली गईं, जहां कुछ महिलाएं पहले से ही घास काट रही थीं.
'रॉकी और रानी' ने एक हफ्ते में कर डाली सॉलिड कमाई, किया वो कमाल जो नहीं कर पाई पठान!
करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है. फिल्म ने धीमी शुरुआत के बाद, बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ी और पहले वीकेंड दमदार कलेक्शन किया. मंडे से फिल्म को जनता का प्यार जमकर मिलना शुरू हुआ और अब एक हफ्ते में इसकी कमाई काफी बेहतर हो चुकी है.
अक्षय कुमार की पिछली 6 फिल्में रहीं फ्लॉप, क्या OMG 2 से बचाएगी स्टारडम?
बॉलीवुड के खिलाड़ी कहलाने वाले अक्षय कुमार एक और फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर छाने को तैयार हैं. उनकी फिल्म OMG 2, 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म का इंतजार फैंस काफी समय से है. लेकिन सभी के मन में जो एक सवाल है, वो ये है कि क्या इस बार अक्षय कुछ कमाल दिखा पाएंगे?
फिल्म से कितनी अलग 'कश्मीर फाइल्स अन-रिपोर्टेड'? पल्लवी जोशी ने बताया
The Kashmir Files की सुपर सक्सेस के बाद मेकर्स अब इसकी सीरीज द कश्मीर फाइल्स अन-रिपोर्टेड लेकर आ रहे हैं. डॉक्यूमेंट्री के तर्ज पर बनी इस सीरीज का प्रमोशन कश्मीर की घाटियों में किया गया था. फिल्म की प्रोड्यूसर और एक्ट्रेस पल्लवी जोशी हमसे इस सीरीज पर बातचीत करती हैं.
साउथ एक्ट्रेस के पति की हार्ट अटैक से मौत, 1 साल पहले हुई शादी, रहे फिटनेस कोच
टीवी एक्ट्रेस श्रुति शनमुग प्रिया पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. श्रुति के पति अरविंद शेखर की अचानक मौत हो गई है. अरविंद की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है. वो महज 30 साल के थे.
शूटिंग छोड़कर भागी मशहूर एक्ट्रेस, खेत में काटने लगी घास, आखिर ऐसा क्या हुआ?
अक्षरा सिंह अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही रहीं थीं. तभी अचानक वो खेतों में चली गईं, जहां कुछ महिलाएं पहले से ही घास काट रही थीं. एक्ट्रेस उनके पास जा पहुंची और उनसे कहा कि वो उन्हें खेतों में घास काटना सीखाएं.
आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई के अंतिम संस्कार में पहुंचे आमिर, बेटी का रो-रोकर बुरा हाल
2 अगस्त का दिन सिनेमा जगत के लिए काफी शॉकिंग रहा. बॉलीवुड के मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने सुसाइड कर लिया था. यह खबर आते ही पूरे सिनेमा जगत में सन्नाटा सा पसर गया. नितिन देसाई, अपने एन डी स्टूडियो में मृत पाए गए थे.
aajtak.in