पावर स्टार पवन सिंह की माफी से पिघलेंगी EX गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह? शादी पर कहा था- जब मेरे पिता...

पवन सिंह और अक्षरा सिंह के ब्रेकअप के सालों बाद एक बार फिर उनके रिश्ते की चर्चा तेज हो गई है. पवन सिंह के माफी मांगने के बाद अक्षरा और उनके पिता का पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने शादी पर बात की है.

Advertisement
अक्षरा सिंह के प्यार को तड़पे पवन सिंह? (Photo: Screengrabs) अक्षरा सिंह के प्यार को तड़पे पवन सिंह? (Photo: Screengrabs)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:56 PM IST

भोजपुरी इंडस्ट्री के 'पावर स्टार' पवन सिंह और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के प्यार के चर्चे एक समय पर हर तरफ थे. लंबे समय तक रिश्ते में रहने के बाद बेहद कड़वाहट के साथ उनका ब्रेकअप हो गया था, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत पूरी तरह बंद हो गई थी. लेकिन अब सालों बाद पवन सिंह को अपने पुराने प्यार की याद आ गई है, और उन्होंने भरी महफिल में अक्षरा और उनके परिवार से  माफी मांगी.

Advertisement

पवन सिंह ने भरी महफिल में अक्षरा को बाबू तक कह डाला. इस बीच अब अक्षरा सिंह के पिता विपिन सिंह का एक इंटरव्यू वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपनी बेटी की शादी की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

शादी पर क्या बोलीं अक्षरा सिंह?

अक्षरा की शादी पर उनके पिता ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था- बच्चे जब बड़े हो जाते हैं, तो मां-बाप का कर्तव्य बनता है, क्योंकि जिंदगी उन्हें अपने तरीके से जीनी है. इसलिए मैंने अक्षरा पर छोड़ा है. वो जब चाहें, जिससे कहेंगी हम उनकी शादी करा देंगे. 

वहीं, अक्षरा से भी एक पुराने इंटरव्यू में पूछा गया था कि वो कब शादी करेंगी? शादी के सवाल पर अक्षरा ने कहा था- शादी की बात करें तो अभी तक वैसा कोई माइंडसेट वाला है नहीं. जब कोई समझने वाला आएगा तो शादी जरूर होगी. बहुत कम लोग ऐसे होते हैं, जो आपकी सक्सेस को देख पाते हैं, आपके हौसले को बढ़ाते हैं. कोई मिल जाए मुझे मेरे पापा जैसा, तो कर लूंगी शादी. 

Advertisement

पवन सिंह ने अक्षरा से मांगी माफी

हाल ही में मुंगेर में दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान पवन सिंह ने अक्षरा सिंह से माफी मांगते हुए कहा- अक्षरा मेरा बाबू है, मेरा बेटा है. उनके पिताजी हमारे भैया हैं और उनकी माताजी हमारी भाभी हैं. 

 

 

पवन ने आगे कहा कि उन्होंने अक्षरा से दिल से सॉरी कहा है. अगर उनकी वजह से अक्षरा के माता-पिता को कभी बुरा लगा हो, तो वो उनसे भी माफी मांगते हैं और उन्हें प्रणाम करते हैं. पवन ने यह भी कहा कि अगर ऊपर वाले ने चाहा, तो दोनों बहुत जल्द साथ नजर आएंगे. अब उन्होंने किस तरफ इशारा किया है, ये तो वही बता सकते हैं. लेकिन पवन सिंह और अक्षरा सिंह का पैचअप देखने के लिए फैंस वाकई में बेकरार हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »