तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में थलपति विजय की शानदार जीत ने इतिहास रच दिया है. तमिल इंडस्ट्री में कमाल करने के बाद विजय ने राजनीतिक मैदान में भी गर्दा उड़ाया है.
Photos: Social Media
विजय की जीत से उनके पेरेंट्स की खुशी का ठिकाना नहीं है. उन्हें उम्मीद है उनका बेटा राज्य का मुख्यमंत्री बनेगा. एक्टर के सफल करियर के पीछे पेरेंट्स का अहम योगदान रहा है.
Photos: Social Media
विजय के पिता को सभी जानते हैं. एसए चंद्रशेखर तमिल इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर हैं. लेकिन क्या आपको मालूम है एक्टर की मां भी तमिल इंडस्ट्र्री में अपना नाम बना चुकी हैं. विजय को सुपरस्टार बनाने में उनकी मां की मेहनत, विश्वास और सपोर्ट का अहम योगदान है.
Photos: Social Media
विजय की मां शोभा चंद्रशेखर तमिल फिल्म इंडस्ट्री में सिंगर, स्क्रीनराइटर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं. वो ट्रेंन्ड कारनेटिक वोकलिस्ट (क्लासिकल सिंगर जो साउथ इंडियन म्यूजिकल ट्रैडिशन को गाते हैं)
Photos: Social Media
शोभा ने लाइट म्यूजिक ट्रूप्स में परफॉर्म किया है. तमिल फिल्मों के लिए कई प्लेबैक सॉन्ग उन्होंने रिकॉर्ड किए हैं. उन्होंने बेटे विजय के साथ डूएट सॉन्ग गाए हैं.
Photos: Social Media
शोभा का पहला फिल्मी गाना 'महाराजा ओरु महारानी' था. ये मूवी 'इरु मलिगई' से था. शोभा की तमिल इंडस्ट्री में मजबूत पकड़ है. उन्होंने 10 फिल्में प्रोड्यूस की हैं. करीबन 50 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स के लिए कहानियां लिखी हैं.
Photos: Social Media
शोभा की यादगार फिल्मों में नालैया थीरपु और आधी शामिल हैं. आर्ट्स में उनके अहम योगदान के लिए तमिलनाडु सरकार ने उन्हें कलईमामणि पुरस्कार सम्मानित किया था.
Photos: Social Media
शोभा ने दो फिल्में डायरेक्ट की हैं. वो हैं- Nanbargal और Innisai Mazhai. इन मूवीज में उनके पति चंद्रशेखर ने बतौर असोसिएट डायरेक्टर काम किया था.
Photos: Social Media
24 अप्रैल 1973 में उनकी और एसए चंद्रशेखर की शादी हुई थी. उनके दो बच्चे हुए. लेकिन अफसोस कपल ने महज 2 साल की उम्र में अपनी बेटी को खो दिया था.
Photos: Social Media