Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

गैंगवार से लेकर डरावने रहस्य तक, Prime Video की ये है ट्रेंडिंग लिस्ट

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:36 PM IST
  • 1/11

ओटीटी की दुनिया में इस हफ्ते भी जबरदस्त धमाका देखने को मिल रहा है. प्राइम वीडियो पर क्राइम, थ्रिलर, हॉरर, रोमांस और कॉमेडी से भरी कई नई फिल्में और सीरीज दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं. कहीं अंडरवर्ल्ड की खौफनाक गैंगवार है, तो कहीं रहस्यमयी शहर का डरावना राज. वहीं कुछ कहानियां प्यार, परिवार और छोटे शहरों की मजेदार उलझनों से दिल जीत रही हैं. अगर आप इस वीकेंड कुछ नया और दमदार देखने का प्लान बना रहे हैं, तो प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही ये फिल्में और सीरीज आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए.

  • 2/11

मटका किंग- 1960 के दशक की मुंबई पर आधारित इस कहानी में एक होशियार कॉटन व्यापारी इज्जत और पहचान पाने के लिए ‘मटका’ नाम का नया जुआ खेल शुरू करता है. देखते ही देखते ये खेल पूरे शहर में छा जाता है और जो खेल पहले सिर्फ अमीरों तक सीमित था, वो आम लोगों तक पहुंच जाता है.

  • 3/11

द बॉयज- कुछ लोगों का एक ग्रुप, जिन्हें अनौपचारिक तौर पर “द बॉयज” कहा जाता है, भ्रष्ट सुपरहीरोज को खत्म करने निकलता है. उनके पास कोई सुपरपावर नहीं, सिर्फ आम आदमी वाली हिम्मत और गंदे तरीके से लड़ने का जज्बा है.

Advertisement
  • 4/11

हैप्पी राज- एक शहर की लव स्टोरी में गांव का परिवार आ धमकता है. इसके बाद शुरू होता है हंगामा, कॉमेडी और दिल छू लेने वाले पल. ये कहानी प्यार, संस्कृति के टकराव और परिवार की अहमियत को मजेदार अंदाज में दिखाती है.

  • 5/11

ओ रोमियो- एक पत्थरदिल गैंगस्टर और खूंखार आशिक की जिंदगी तब बदल जाती है जब उसे सच्चा प्यार हो जाता है. इसके बाद अंडरवर्ल्ड में ऐसी गैंगवार छिड़ती है जो पूरे अपराध जगत को हिला कर रख देती है. ये एक अधूरी मोहब्बत की कहानी है.

  • 6/11

फ्रॉम- अमेरिका के एक डरावने छोटे शहर की कहानी, जहां जो भी अंदर आता है, वो वहीं फंसकर रह जाता है. वहां रहने वाले लोग सामान्य जिंदगी जीने की कोशिश करते हैं और बाहर निकलने का रास्ता ढूंढते हैं. लेकिन रात होते ही जंगल से निकलने वाले खौफनाक जीव उनकी जिंदगी को डर से भर देते हैं.

Advertisement
  • 7/11

सेकंड केस ऑफ सीताराम- इंस्पेक्टर सीताराम कई सालों बाद अपनी बिछड़ी बहन से मिलने की उम्मीद में अनेगड्डे शहर पहुंचता है. लेकिन वहां उसे एक खतरनाक और सनकी सीरियल किलर को पकड़ने का मिशन मिल जाता है, जिसने पूरे शहर में आतंक फैला रखा है.

  • 8/11

क्राइम 101- लॉस एंजेलिस की मशहूर 101 फ्रीवे पर बड़ी-बड़ी चोरियां करने वाला एक चालाक चोर अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी चोरी की तैयारी करता है. वहीं दूसरी तरफ अपनी जिंदगी से परेशान एक इंश्योरेंस ब्रोकर और एक जिद्दी जासूस भी इस खेल में उलझ जाते हैं. इसके बाद कहानी में रोमांच और खतरा दोनों बढ़ जाते हैं.

  • 9/11

सूयोधन- एक युवा फोली आर्टिस्ट बचपन से ही ‘सुयोधन’ नाम की रहस्यमयी आवाज सुनता आया है और अक्सर उसे दुर्योधन जैसी आकृति दिखाई देती है. मां और बचपन की दोस्त के सहारे जी रही उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उस पर अपने पिता की हत्या का आरोप लग जाता है. जांच के दौरान उसके अतीत के कई बड़े राज सामने आते हैं.

Advertisement
  • 10/11

एस सरस्वती- एक मां की जिंदगी तब बिखर जाती है जब उसकी 12 साल की बेटी अचानक गायब हो जाती है. जवाब पाने की कोशिश में वो पुलिस की मदद लेती है, लेकिन जांच आगे बढ़ने के साथ कहानी में ऐसे मोड़ आते हैं जो रहस्य को और गहरा कर देते हैं.

  • 11/11

मेंशन हाउश मल्लेश- एक शांत गांव में, जहां अफवाहें हवा से भी तेज फैलती हैं, एक स्टाइलिश युवक अपनी सुहागरात के बाद गांवभर में चर्चा का विषय बन जाता है. इसके बाद गलतफहमियों, अहंकार और गांव के मजेदार ड्रामे की ऐसी कॉमेडी शुरू होती है जो दर्शकों को हंसने पर मजबूर कर देती है. मेंशन हाउस मल्लेश एक फुल एंटरटेनिंग ग्रामीण कॉमेडी फिल्म है.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement