समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव की मौत की खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया है. 38 की उम्र में प्रतीक ने अंतिम सांस ली. उनकी मौत के कारण का खुलासा नहीं हुआ है.
जानकारी के मुताबिक, प्रतीक काफी वक्त से बीमार थे. वो मेंदाता में भर्ती थे. हालत सुधरने के बाद उन्हें घर लाया गया था. अखिलेश ने भाई की मौत पर दुख जताया है.
सोशल मीडिया पर प्रतीक के आकस्मिक निधन की खबर ने फैंस को हैरान किया है. सभी नम आंखों से उनकी आत्मा को शांति मिलने की दुआ कर रहे हैं.
इंटरनेट पर प्रतीक की एक्टर विद्युत जामवाल संग फोटोज सामने आई हैं. उनकी ये मुलाकात 2021 में हुई थी. प्रतीक ने पोस्ट लिखकर एक्टर की तारीफ भी की थी.
प्रतीक ने विद्युत संग तस्वीरें शेयर कर उन्हें सबसे ज्यादा हंबल और दयालु इंसान बताया था. एक्टर ने प्रतीक की फैमिली से भी मुलाकात की थी.
फोटो में प्रतीक की पत्नी और दोनों बेटियां नजर आती हैं. सबने एक्टर की कंपनी को एंजॉय किया. सभी खिलखिलाते हुए दिखे.
एक फोटो में विद्युत ने प्रतीक-अपर्णा की बेटी को गोद में पकड़ा हुआ है. बच्चियों संग विद्युत के कैंडिड मोमेंट भी देखने को मिले.
विद्युत की तरह प्रतीक भी एक वक्त फिटनेस फ्रीक रहे थे. जिम करते हुए मस्कुलर बॉडी में उन्होंने इंस्टा पर तस्वीरें भी पोस्ट की थीं. वो फिट रहते थे.
प्रतीक राजनीति से दूर रियल एस्टेट और फिटनेस एंटरप्रेन्योरशिप के सेक्टर से जुड़े हुए थे. वो जिम का बिजनेस चलाते थे. वो फिटनेस के शौकीन थे.
प्रतीक का जाना यादव परिवार को बड़ा झटका दे गया है. अखिलेश ने मीडिया से बात करते हुए प्रतीक को अच्छा लड़का बताया. उन्होंने कहा कि वो फैमिली के लिए डेडिकेटेड रहे थे.
All Photos: Instagram @iamprateekyadav