Advertisement

एंटरटेनमेंट न्यूज़

कौन है ये वायरल नेपाली बच्ची? डांस वीडियो ने बनाया सेंसेशन, खेलने की उम्र में बनी हीरोइन

हंसा कोरंगा
  • नई दिल्ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:08 PM IST
  • 1/11

डांसिग रील्स देखने के शौकीन हैं, तो आपने स्क्रॉलिंग के दौरान एक क्यूट सी नेपाली बच्चे के वीडियोज जरूर देखे होंगे. क्यूट स्माइल और एक्सप्रेशंस से इंटरनेट पर सबका दिल जीतने वाली ये प्यारी बच्ची है- समायरा थापा.
 

  • 2/11

समायरा को नेपाल की सबसे छोटी स्टार भी कहा जाता है. वो पॉपुलर चाइल्ड मॉडल, डांसर और एक्टर हैं. सोशल मीडिया पर डांस और सिंगिंग वीडियोज के जरिए वो इंटरनेट सेंसेशन बनीं.
 

  • 3/11

चाहे बॉलीवुड, हॉलीवुड हो या नेपाली गाने, हर वीडियो में समायरा अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीतती हैं. समायरा के इंडिया में भी लोग फैंस हैं. उनकी उम्र 9 साल बताई जाती है.
 

Advertisement
  • 4/11

समायरा इतनी कम उम्र में स्टार बन गई हैं. अपने करियर में उन्होंने एक और अचीवमेंट को हासिल किया है. ये नन्ही सी सोशल मीडिया स्टार अब एक्ट्रेस भी बन गई हैं. समायरा ने फिल्मों में डेब्यू किया है.
 

  • 5/11

समायरा बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म लालीबाजार में नजर आएंगी. मूवी के ट्रेलर और गानों में ये नन्ही बच्ची अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुई है.
 

  • 6/11

समायरा नेपाली एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. कई बड़ी हसीनाओं और एक्टर्स संग कोलैब कर चुकी हैं. समायरा का अपना यूट्यूब चैनल भी है.
 

Advertisement
  • 7/11

अपने चैनल पर वो डांस वीडियोज और सॉन्ग कवर्स शेयर करती हैं. व्लॉगिंग भी समायरा करती हैं. उनकी कमाई में यूट्यूब का काफी योगदान है.
 

  • 8/11

समायरा के इंस्टा पर 1.4M फॉलोअर्स हैं. यूट्यूब पर उनके 1.5M सब्सक्राइबर्स हैं. बचपन से समायरा डांसिंग और सिंगिंग वीडियो बना रही हैं.
 

  • 9/11

समायरा रियलिटी शो डांस दीवाने सीजन 3 में स्पेशल गेस्ट बनकर आई थीं. उनके डांस और क्यूट अदाओं की माधुरी दीक्षित भी दीवानी हो गई थीं.
 

Advertisement
  • 10/11

समायरा के वीडियोज पर तगडे़ व्यूज आते हैं. हिप-हॉप हो, क्लासिकल या बॉलीवुड डांस, समायरा को डांस में टक्कर देना हर किसी के बस की बात नहीं है.
 

  • 11/11

फैंस समायरा को स्क्रीन पर देखने के लिए सुपर एक्साइटेड हैं. ये मूवी सिनेमाघरों में 1 मई को रिलीज होगी. इसकी लीड हीरोइन स्वास्तिमा खडका हैं.
 

 

All Photos: Instagram @samairathapa.official
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement