अमेरिकी अभिनेता वर्न ट्रॉयर का निधन, मौत के कारणों का पता नहीं

अमेरिकी अभिनेता वर्न ट्रॉयर का 49 साल की उम्र में निधन हो गया. वर्न 'ऑस्टिन पॉवर्स' सीरीज में मिनी-मी का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए थे.

Advertisement
वर्न ट्रॉयर वर्न ट्रॉयर

हंसा कोरंगा

  • लॉस एंजेलिस,
  • 22 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 5:52 PM IST

अमेरिकी अभिनेता वर्न ट्रॉयर का 49 साल की उम्र में निधन हो गया. वर्न 'ऑस्टिन पॉवर्स' सीरीज में मिनी-मी का किरदार निभाकर लोकप्रिय हुए थे. खबरों के मुताबिक इस महीने की शुरुआत में ट्रॉयर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

CNN.com के मुताबिक, उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर शुक्रवार को एक बयान साझा किया गया. इस बयान में कहा गया है, 'वर्न दूसरों का बहुत ख्याल रखने वाले शख्स थे. वह सबके चेहरे पर मुस्कान लाना, सभी को खुश रखना और हंसाना चाहते थे. किसी जरूरतमंद की वह हरसंभव सहायता करते थे.'

Advertisement

आगे ये भी कहा गया है कि 'वर्न ने आशा व्यक्त की थी कि उन्हें जो भी मंच मिला, उसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया और वो वह सकारात्मक बदलाव लेकर आए साथ ही इस संदेश का प्रसार करने की दिशा में उन्होंने काम किया.'

बयान में यह भी कहा गया है कि निधन के कुछ समय पहले से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. अपने निजी संघर्ष में वह एक योद्धा की तरह थे. गुजरते वक्त के साथ वो अपनी सारी परेशानियों से वाकिफ होके संघर्ष कर हर बार जीत दर्ज कर लेते थे, लेकिन दुर्भाग्य से इस बार कुछ ज्यादा ही हो गया.

अप्रैल 2017 में ट्रॉयर ने फेसबुक पर घोषणा की थी कि वह शराब पीने की लत से छुटकारा पाने के लिए उपचार करा रहे हैं, जिसका सामना वह अतीत में भी कर चुके हैं. बता दें कि फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है.

Advertisement

ट्रॉयर ने 58 फिल्मों और टीवी शो में काम किया, जिसमें फिल्म 'ऑस्टिन पॉवर्स:द स्पाई हू शैग्ड मी' और 'ऑस्टिन पॉवर्स इन गोल्डमेम्बर' में अभिनेता माइक मायर्स के किरदार डॉक्टर ईविल के बौने कद के क्लोन की भूमिका मिनी-मी और भी कई सारी फिल्मों में उन्होंने अपने अभिनय के जौहर बिखेरे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »