CIA का सीक्रेट मिशन! अमेरिकी पायलट कैसे बना ड्रग तस्कर? टॉम क्रूज की ये फिल्म उड़ाएगी होश

साल 2017 में टॉम क्रूज की एक फिल्म अमेरिकन मेड आई थी, जिसमें उनका किरदार एक पायलट होने के साथ-साथ ड्रग्स की तस्करी किया करता था. एक दिन वो अमेरिकी खूफिया एजेंसी CIA में शामिल हो जाता है, जहां से उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है. ये कहानी असल जिंदगी से प्रेरित थी, जो आपके होश उड़ा देगी.

Advertisement
बैरी सील की सच्ची घटनाओं पर बनी टॉम क्रूज की पिक्चर (Photo: IMDb) बैरी सील की सच्ची घटनाओं पर बनी टॉम क्रूज की पिक्चर (Photo: IMDb)

पर्व जैन

  • नई दिल्ली,
  • 17 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:00 PM IST

टॉम क्रूज हॉलीवुड के सबसे बड़े स्टार हैं. उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करती है. वैसे तो जनता उन्हें मिशन इम्पॉसिबल में इथन हंट के रोल के लिए ज्यादा जानती है. मगर टॉम ने अपने फिल्मी करियर में कुछ ऐसे किरदार भी निभाए हैं, जिसे देखकर आप हैरान रह जाएंगे. 

नेटफ्लिक्स पर मैंने टॉम क्रूज की फिल्म अमेरिकन मेड देखी, जिसमें वो बैरी सील नाम के एक पायलट बने हैं. इसमें वो कमर्शियल पायलट के अलावा, अमेरिकी खूफिया एजेंसी CIA के लिए काम किया करता है. फिर एक दिन वो कोलम्बिया के सबसे खतरनाक ड्रग माफिया गैंग में घुसता है. ये फिल्म साल 2017 में आई थी, जो दरअसल असल जिंदगी में बैरी सील नाम के शख्स की कहानी पर आधारित थी. 

Advertisement

क्या थी बैरी सील की कहानी?

फिल्म अमेरिकन मेड में 1980 के दशक में हुई ड्रग्स की तस्करी, CIA एजेंसी के काम करने के तरीके, और बैरी सील के स्ट्रगल को दिखाया जाता है. बैरी सील 1978 के दौरान TWA एयरलाइन्स के लिए प्लेन उड़ाता रहता है. उसी के साथ वो क्यूबा की सिगार की तस्करी किया करता था. एक दिन उसे CIA में काम करने का मौका मिलता है, जिसमें उसे खुद का प्लेन दिया जाता है. बस उसके पास एक काम होता है, उसे CIA का कुरियर बॉय बनकर पनामा में कुछ सामान की डिलीवरी करनी पड़ती है. 

बैरी सील को ये बात अपनी पत्नी से छिपानी पड़ती है. इस डिलीवरी टास्क के दौरान, बैरी को कोलम्बिया का सबसे खतरनाक ड्रग माफिया गैंग मेडेलिन कार्टेल उठाकर ले जाता है. वो उससे अमेरिका वापस जाते समय अपने ड्रग्स की डिलीवरी करने का काम सौंपते हैं, जिसे बैरी स्वीकार कर लेता है. बैरी, CIA से छिपकर मेडेलिन कार्टेल गैंग के साथ काफी समय तक काम करता है और खूब पैसा कमाता है. मगर तभी कोलम्बिया पुलिस उसे गिरफ्तार कर लेती है. 

Advertisement

CIA को इसकी भनक लग जाती है और अब वो बैरी को एक मौका देती है- या तो वो उनके साथ मिलकर ड्रग्स माफिया का पर्दाफाश करे या ड्रग्स की तस्करी करना जारी रखे, जिसमें उसके परिवार को नुकसान पहुंच सकता है. यही इस फिल्म की कहानी है, जो आपको अंत तक हैरान करती जाती है. 

नजरें नहीं हटने देती दमदार राइटिंग 

फिल्म अमेरिकन मेड, एक कहानी को आपके सामने बिना किसी का पक्ष लिए एकदम बेहतरीन तरीके से पेश करती है. डायरेक्टर डौग लिमन और गैरी स्पिनेली की राइटिंग दमदार है. उन्होंने असल जिंदगी में बैरी सील के साथ जो कुछ हुआ, उसे बिना मिलावट ऑडियंस के सामने रखा. ये फिल्म एक शख्स और उसके पैसों को लेकर लालच को बड़ी आसानी से दिखाती है. आप जाते-जाते इससे काफी कुछ सीख भी जाते हैं. वहीं टॉम क्रूज ने बैरी सील के रोल में खुद को बढ़िया तरीके से ढाला.

अगर आप ड्रग्स माफिया-तस्करी और CIA-DIA के काम करने के तरीके को समझना या जानना चाहते हैं, तो इस फिल्म को आप एक मौका दे सकते हैं. टाइट स्क्रीनप्ले की वजह से आप अपनी नजरें स्क्रीन से नहीं हटा सकेंगे. खास बात ये है कि इसका रनटाइम 2 घंटे से भी कम है, तो ये आपका ज्यादा समय भी नहीं लेती. वीकेंड में नेटफ्लिक्स पर ये टॉम क्रूज की फिल्म उनकी बाकी फिल्मों की ही तरह शानदार और मजेदार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »