माइकल की रफ्तार में मंडे भी नहीं बन पाया स्पीड ब्रेकर! इंडियन ऑडियंस को फैन बना रही MJ की बायोपिक

माइकल ने लिमिटेड स्क्रीन्स के बावजूद मंडे को मजबूत होल्ड दिखाया. माइकल जैक्सन की बायोपिक के लिए इंडियन फैन्स में जबरदस्त क्रेज नजर आ रहा है. 4 दिनों में 19 करोड़ के करीब कलेक्शन कर चुकी ये बायोपिक इंडिया में हिट बनने जा रही है. माइकल का कलेक्शन बता रहा है कि माइकल जैक्सन का जादू अभी भी कायम है.

Advertisement
माइकल ने मंडे को भी दिखाया दम! (Photo: Instagram/@michaelmovie) माइकल ने मंडे को भी दिखाया दम! (Photo: Instagram/@michaelmovie)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:31 PM IST

माइकल जैक्सन की बायोपिक, माइकल इंडियन जनता को खूब पसंद आ रही है. गुरुवार को हुए पेड प्रीव्यूज से ही माइकल ने जनता को थिएटर्स में खींचना शुरू कर दिया था. शुक्रवार को लिमिटेड स्क्रीन्स पर रिलीज हुई इस बायोपिक ने शानदार ओपनिंग के साथ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत की. वीकेंड में धमाकेदार कमाई के साथ माइकल ने दिखा दिया कि 'किंग ऑफ पॉप' का क्रेज इंडियन ऑडियंस में कितना तगड़ा है.

Advertisement

इस क्रेज का ताजा सबूत ये है कि बड़ी-बड़ी फिल्मों को स्लो कर देने वाला मंडे भी इसपर कुछ खास असर नहीं कर पाया. माइकल ने मंडे को शोज थोड़े घटने के बावजूद, बॉक्स ऑफिस पर दमदार होल्ड बनाए रखा.

माइकल का इंडिया कलेक्शन
शुक्रवार को करीब 3200 शोज के साथ रिलीज हुई माइकल ने 3.70 करोड़ का कलेक्शन किया था. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ ने शनिवार और रविवार को दर्शकों को इस फिल्म की तरफ खूब खींचा. ओपनिंग डे के मुकाबले तगड़े ग्रोथ के साथ माइकल ने अगले दोनों दिन 5 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन किया. इसके सामने सबसे बड़ा रिस्क था सोमवार. मगर ये मंडे टेस्ट माइकल ने दमदार कलेक्शन के साथ पास कर लिया है.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, अपने पहले सोमवार को माइकल ने 2.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. शुक्रवार की ओपनिंग के मुकाबले मंडे को आई गिरावट केवल 40% है. लेकिन माइकल का होल्ड, शोज की गिनती देखने के बाद और भी दमदार नजर आने लगता है.

Advertisement

इंडिया में माइकल को वीकेंड में करीब 3200 शोज मिले थे, जबकि मंडे को करीब 500 शोज कम हो गए. शोज कम होने के बावजूद माइकल ने जिस तरह मंडे को दमदार होल्ड बनाए रखा, वो इस फिल्म के लिए जनता का क्रेज दिखाता है. दुनिया भर में माइकल जमकर दर्शक बटोर रही है. पहले वीकेंड में ही फिल्म ब्लॉकबस्टर घोषित हो चुकी है. 4 दिनों में करीब 19 करोड़ नेट कलेक्शन कर चुकी माइकल, इंडिया में भी हिट होने के लिए तैयार है.

करीब तीन दशक तक दुनिया के सबसे बड़े पॉप स्टार रहे माइकल इंडिया में भी जबरदस्त पॉपुलर थे. उनके डांस स्टेप्स की छाप आपको इंडियन डांसर्स में भी खूब नजर आएगी. इंडिया में माइकल का शानदार बॉक्स ऑफिस रन, यहां उनकी जबरदस्त पॉपुलैरिटी एक बार फिर साबित कर रहा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement