'स्पाइडर मैन' ने पी कटिंग चाय! मुंबई की सड़कों पर घूमे द ओडिसी स्टार्स, प्रमोशन भूल खाया बन मस्का

क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलैंड और मैट डेमन ने 'The Odyssey' के मुंबई प्रीमियर से पहले कोलाबा के मशहूर कैफे में चाय और बन मस्का का लुत्फ उठाया. होटल मालिक ने बाद में गूगल कर पहचाना कि उनके यहां हॉलीवुड सुपरस्टार आए थे.

Advertisement
Google से हुई स्टार की पहचान! (Photo: ANI) Google से हुई स्टार की पहचान! (Photo: ANI)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 12 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 8:26 AM IST

हॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन और सुपरस्टार टॉम हॉलैंड और मैट डेमन इन दिनों अपनी फिल्म 'द ओडिसी' के प्रमोशन के लिए मुंबई में हैं. लेकिन रेड कार्पेट और ग्लैमरस इवेंट्स से पहले इन सितारों ने कुछ ऐसा किया, जिसने हर किसी का दिल जीत लिया.

Hollywood Stars का देसी अंदाज

मुंबई पहुंचते ही तीनों सितारे सीधे किसी फाइव स्टार होटल नहीं, बल्कि कोलाबा के 108 साल पुराने ओलंपिया कॉफी हाउस जा पहुंचे. यहां उन्होंने किसी विदेशी डिश का नहीं, बल्कि कटिंग चाय और बन मस्का का देसी स्वाद लिया. चाय की चुस्कियों और बन मस्का के साथ तीनों ने जमकर तस्वीरें खिंचवाईं और वहां मौजूद लोगों से भी गर्मजोशी से मुलाकात की.

Advertisement

दिलचस्प बात तो तब हुई, जब कैफे के मैनेजर इनायत मारेडिया ने खुलासा किया कि शुरुआत में उन्हें अंदाजा ही नहीं था कि उनके यहां आए मेहमान इतने बड़े हॉलीवुड सुपरस्टार हैं. उन्होंने बताया कि पहले कुछ लोग आकर बाहर इंतजार करने लगे. बाद में जब उन्होंने गूगल किया, तब पता चला कि टॉम हॉलैंड वही एक्टर हैं, जिन्होंने 'स्पाइडरमैन' का किरदार निभाया है. यह किस्सा अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

मुंबई की चाय ने जीता दिल!

बताया जा रहा है कि भारी सुरक्षा के बीच पहुंचे नोलन, टॉम और मैट करीब 10 से 15 मिनट तक कैफे में रुके. इस दौरान बाहर प्रशंसकों की भीड़ जुट गई और हर कोई हॉलीवुड के इन सितारों की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आया.

इसके बाद तीनों सितारे मुंबई में 'द ओडिसी' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे, जहां बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने भी शिरकत की. डिंपल कपाड़िया और बोमन ईरानी जैसे कलाकार भी इस खास शाम का हिस्सा बने.

Advertisement

भारतीय दर्शकों के फैन

स्क्रीनिंग के दौरान क्रिस्टोफर नोलन ने भारतीय दर्शकों की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि वह कई सालों से भारत में अपनी किसी फिल्म का प्रीमियर करना चाहते थे और भारतीय दर्शक दुनिया के सबसे जुनूनी और सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले दर्शकों में शामिल हैं. नोलन ने यह भी याद किया कि वह पहले 'द डार्क नाइट राइजेज' के लिए जोधपुर और 'टेनेट' के लिए मुंबई में शूटिंग कर चुके हैं और भारत आना उनके लिए हमेशा खास रहा है.

17 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही 'द ओडिसी' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. होमर की मशहूर महाकाव्य पर आधारित इस फिल्म में मैट डेमन ओडिसियस, टॉम हॉलैंड उनके बेटे टेलीमेकस, ऐन हैथवे पेनेलोप और जेंडाया एथेना के दमदार किरदार में नजर आएंगी.

फिलहाल सोशल मीडिया पर फिल्म से ज्यादा चर्चा इस बात की है कि हॉलीवुड के इतने बड़े सितारों ने मुंबई की कटिंग चाय और बन मस्का को दिल से अपनाया. अब फैंस मजाक में कह रहे हैं कि 'नोलन की अगली फिल्म की स्क्रिप्ट शायद एक कप चाय के साथ ही तैयार होगी.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »