जाकिर के 'धुरंधर' मजाक ने मचाया बवाल! 'किंग' डायरेक्टर बोले- 50 साल से जुहू-बांद्रा वालों ने दी ब्लॉकबस्टर

जाकिर खान के ‘धुरंधर’ पर दिए बयान से विवाद बढ़ता जा रहा है. अमीषा पटेल के बाद अब डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने भी इंडस्ट्री का बचाव करते हुए तंज कसा है.

Advertisement
किंग डायरेक्टर ने किया बॉलीवुड का बचाव (Photo: Screengrab) किंग डायरेक्टर ने किया बॉलीवुड का बचाव (Photo: Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:10 AM IST

स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान के ‘धुरंधर’ पर किए गए मजाक ने बी-टाउन में खलबली मचा दी है. बयान धीरे-धीरे विवाद का रूप ले चुका है. अवॉर्ड शो में उनके 'सबकी जलती है' वाले बयान के बाद जहां सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी, वहीं अब बॉलीवुड के बड़े नाम भी इस मुद्दे पर सामने आने लगे हैं.

हाल ही में अमीषा पटेल ने इस पर नाराजगी जाहिर की थी, अब फेमस डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद भी कटाक्ष करते दिखे हैं. 

Advertisement

'किंग' डायरेक्टर को लगी मिर्ची

‘पठान’ और ‘फाइटर’ जैसी फिल्मों के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद, जो इन दिनों शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘किंग’ को डायरेक्ट कर रहे हैं, उन्होंने इस पूरे मामले के बीच एक ट्वीट किया है. उन्होंने 'जुहू-बांद्रा वाले स्टार्स' की ओर से सफाई दी.

सिद्धार्थ ने लिखा- जुहू-बांद्रा के लोगों ने पिछले 50 सालों में लगभग सभी ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. उनके योगदान को कम आंकने के लिए इंसान को सच में बहुत बड़ा बेवकूफ होना पड़ेगा.

उनका ये ट्वीट सीधे तौर पर इंडस्ट्री के योगदान को कम आंकने वालों पर तंज है. जाहिर है कि ये जाकिर खान के बयान का जवाब है. जहां उन्होंने ‘धुरंधर’ की सफलता पर बॉलीवुड के 'फेक लव' की बात कही थी.

जाकिर खान के बयान से शुरू हुआ विवाद

Advertisement

दरअसल, अवॉर्ड शो होस्ट करते हुए जाकिर ने कहा था- कितने ही पोस्ट डाल लो, कितनी ही स्टोरी डाल लो… मगर सच ये है कि धुरंधर से सबकी जलती है. उनके इस बयान पर जहां लाइव ऑडियंस ने ठहाके लगाए, वहीं सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ गई.कुछ लोगों ने इसे मजाक बताया, तो कुछ ने इसे बॉलीवुड पर निशाना माना.

अमीषा पटेल ने किया पलटवार

इस विवाद के बीच अमीषा पटेल भी खुलकर सामने आईं और उन्होंने जाकिर के बयान पर नाराजगी जताई. अमीषा ने सोशल मीडिया पर लिखा- दोस्त, नेगेटिविटी फैलाना बंद करो. फिल्म इंडस्ट्री ने हमेशा टैलेंट की कद्र की है और ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों को सम्मान दिया है. शाहरुख खान, सलमान खान, सनी देओल, ऋतिक रोशन और अजय देवगन जैसे सुपरस्टार्स ने सिर्फ एक-दो नहीं, बल्कि 25 से ज्यादा मेगा हिट फिल्में दी हैं और आगे भी देते रहेंगे. थोड़ा शांत रहो… ‘गदर’ जैसी सफलता तो इंडस्ट्री सालों से हासिल करती आ रही है और आगे भी करती रहेगी.

जाकिर खान के मजाक से शुरू हुआ ये मामला अब इंडस्ट्री बनाम व्यंग्य की बहस बन चुका है. एक तरफ इसे स्टैंड-अप का हिस्सा माना जा रहा है, तो दूसरी तरफ बड़े फिल्मी नाम इसे बॉलीवुड की छवि पर चोट बता रहे हैं.

Advertisement

फिलहाल, ‘धुरंधर’ की सफलता के साथ-साथ यह विवाद भी सुर्खियों में बना हुआ है. और अब देखना दिलचस्प होगा कि इस बहस में आगे कौन-कौन अपनी राय रखता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement