'मेरे वोट मेरी धर्मपत्नी लाती हैं, मैं उनके पैर छूता हूं', संसद में बोले रवि किशन, वायरल हुआ बयान

शुक्रवार को संसद भवन में महिला आरक्षण बिल सरकार पास नहीं करा पाई. ऐसे में नेता रवि किशन अपनी नाराजगी जताते वक्त पत्नी को लेकर एक ऐसा बयान दे डाले कि वहां मौजूद स्पीकर भी हंसने से खुद को रोक नहीं पाए. एक्टर का बयान काफी वायरल हुआ है.

Advertisement
पत्नी को लेकर रवि किशन का बयान (Photo: Instagram @ravikishann) पत्नी को लेकर रवि किशन का बयान (Photo: Instagram @ravikishann)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:30 AM IST

एक्टर रवि किशन एक बार फिर इंटरनेट पर वायरल हुए हैं. इस बार वजह संसद भवन में उनका नया बयान है. बीते दिनों महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास किया जाना था, जिसे पूर्ण बहुमत नहीं मिल पाई और ये बिल गिर गया. इसका सत्ताधारी बीजेपी पार्टी ने जमकर विरोध किया. रवि किशन, जो गोरखपुर से भाजपा के सांसद हैं, उन्होंने भी संसद भवन में अपनी बात रखी. 

Advertisement

संसद में अपने बयान से फिर वायरल हुए रवि किशन

रवि किशन ने महिला आरक्षण बिल गिरने पर कई बातें कहीं. उन्होंने विपक्ष को उनके पुराने कामों पर घेरा. संसद में तब मौजूद स्पीकर जगदंबिका पाल ने एक्टर-सासंद को भी घेरा. उन्होंने रवि किशन से कहा कि उनके प्रचार भी उनकी पत्नी प्रीति शुक्ला करती हैं. उनकी ये बात सुनकर रवि चुप नहीं बैठे. 

उन्होंने तुरंत जवाब दिया- जी हां, मुझे लाखों वोट मिलते हैं. 1-1.5 लाख वोट मेरी पत्नी लेकर आती हैं, मैं उनके पैर छूता हूं. हम छूते हैं और सबको छूने चाहिए. वही लक्ष्मी है, देवी हैं. जब मेरे पास पैसा नहीं था, जब मैं स्ट्रगल कर रहा था, गरीबी में तब मेरी पत्नी मेरे साथ थीं. तो मैं उनके पैर क्यों ना छूं? वो छूने नहीं देती, जब वो गहरी नींद में होती हैं मैं तब उनके पैर छूता हूं. जितने भी महिला के विरोधी हैं, उन सभी को पैर छूने चाहिए. 

Advertisement

स्पीकर ने ली रवि किशन की चुटकी

रवि किशन की बात सुनकर स्पीकर भी उनपर तंज कसने लगे. उन्होंने मजाक में उनसे कहा, 'अब आपका काम हो गया है, दूर-दूर तक लोगों संदेश पहुंच चुका है कि ऐसा भी कोई पत्नी-व्रता होता है.' स्पीकर की बात सुनकर रवि किशन ने अपनी स्पीच का अंत ये कहकर किया कि संसद में महिला आरक्षण बिल पास हो, वरना कोई भी महिला विपक्ष को वोट नहीं देगी. 

ये पहला मौका नहीं जब रवि किशन ने अपनी पत्नी प्रीति शुक्ला को लेकर ऐसा बयान दिया है. इससे पहले भी वो खुलेआम कह चुके हैं कि उनकी पत्नी ने उन्हें काफी सपोर्ट किया है. वो उनकी सुख-दुख की साथी हैं और एक्टर हर रोज पत्नी के पैर भी छूते हैं. अब रवि किशन एक बार फिर संसद में अपने बयान से सुर्खियों में हैं. बात करें रवि किशन के वर्क फ्रंट की, तो उनकी पॉपुलर वेब सीरीज मामला लीगल है का नया सीजन नेटफ्लिक्स पर आ चुका है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement