'अल्फा' से क्यों गायब शरवरी? बीच में आया 12 जून, 14 जून को म‍िलेगा सरप्राइज!

अल्फा के टीजर में आलिया भट्ट और बॉबी देओल नजर आए, लेकिन फिल्म की दूसरी लीड एक्ट्रेस शरवरी वाघ पूरी तरह गायब रहीं. क्या मेकर्स ने जानबूझकर उन्हें छिपाया है या इसके पीछे उनकी आने वाली फिल्म और बर्थडे से जुड़ी कोई खास रणनीति है?

Advertisement
अल्फा से गायब शरवरी? (Photo: ITG) अल्फा से गायब शरवरी? (Photo: ITG)

आरती गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 7:03 AM IST

यशराज फिल्म्स की मोस्ट-अवेटेड स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई. टीजर में आलिया भट्ट दमदार एक्शन करती नजर आईं, वहीं बॉबी देओल की झलक भी देखने को मिली. लेकिन जिस बात ने सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींचा, वो थी फिल्म की दूसरी लीड एक्ट्रेस शरवरी वाघ की गैरमौजूदगी.

फिल्म में अहम भूमिका निभाने के बावजूद शरवरी की एक झलक तक टीजर में नहीं दिखाई गई. इसके बाद सोशल मीडिया पर सवाल उठने लगे कि क्या मेकर्स जानबूझकर पूरा फोकस सिर्फ आलिया भट्ट पर रखना चाहते हैं? कुछ यूजर्स ने इसे शरवरी के साथ नाइंसाफी तक बता दिया.

Advertisement

लेकिन अगर इस पूरे मामले को थोड़ा अलग नजरिए से देखें, तो कहानी शायद कुछ और हो सकती है.

आलिया भट्ट को पूरा स्पॉटलाइट देने की थी प्लानिंग या कुछ और है खेल?

शरवरी वाघ की अगली फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को रिलीज होने वाली है. इम्तियाज अली की इस फिल्म में वो 'जिया' नाम की एक चुलबुली, जिंदादिल और आजाद ख्याल की सोच वाली लड़की का किरदार निभा रही हैं. कहानी 1947 के भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बैकग्राउंड पर आधारित एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें उनके साथ वेदांग रैना और दिलजीत दोसांझ नजर आएंगे.

दिलचस्प बात ये है कि 'मैं वापस आऊंगा' की जिया और 'अल्फा' की स्पाई एजेंट वाली शरवरी, दोनों किरदारों में जमीन-आसमान का फर्क है. एक तरफ मासूम, भावुक और रोमांटिक जिया है, तो दूसरी तरफ हाई-ऑक्टेन एक्शन करने वाली एजेंट.

Advertisement

ऐसे में मुमकिन है कि मेकर्स अभी शरवरी के एक्शन अवतार को छिपाकर रखना चाहते हों. अगर 'अल्फा' के टीजर में उन्हें बंदूकें चलाते, फाइट करते या रफ-एंड-टफ अंदाज में दिखा दिया जाता, तो उनकी रिलीज के बेहद करीब खड़ी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के किरदार की इमेज पर असर पड़ सकता था.

यानी ये फैसला आलिया को लाइमलाइट देने से ज्यादा, शरवरी के दूसरे प्रोजेक्ट की मार्केटिंग स्ट्रैटेजी का हिस्सा भी हो सकता है.

जन्मदिन पर मिलेगा सरप्राइज?

इसके अलावा फिल्मी गलियारों में एक और चर्चा चल रही है. शरवरी वाघ का जन्मदिन 14 जून को है. ऐसे में ये भी संभव है कि मेकर्स उनके बर्थडे के आसपास कोई स्पेशल कैरेक्टर टीजर या पोस्टर रिलीज करने की तैयारी में हों. अगर ऐसा होता है तो शरवरी को अलग से पूरा स्पॉटलाइट मिलेगा और फैंस को उनके किरदार की पहली झलक भी देखने को मिल जाएगी.

यशराज स्पाई यूनिवर्स पहले भी अपने बड़े किरदारों को आखिरी वक्त तक सीक्रेट रखने की रणनीति अपनाता रहा है. इसलिए सिर्फ टीजर में शरवरी की गैरमौजूदगी को देखकर ये मान लेना कि उन्हें साइडलाइन कर दिया गया है, शायद जल्दबाजी होगी.

फिलहाल इतना जरूर है कि टीजर ने जहां आलिया भट्ट के एक्शन अवतार को लेकर उत्साह बढ़ाया है, वहीं शरवरी वाघ के न दिखाई देने ने एक नई उत्सुकता भी पैदा कर दी है. अब देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स के पास शरवरी के लिए कोई बड़ा सरप्राइज है या नहीं. कभी-कभी फिल्मी दुनिया में जो दिखाई नहीं देता, वही सबसे बड़ा आकर्षण बन जाता है और इस वक्त 'अल्फा' में शरवरी वाघ बिल्कुल वही मिस्ट्री फैक्टर बन चुकी हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »