विराट ने अनुष्का के कान में क्या कहा था? सालों बाद खुला वेडिंग रिसेप्शन के वायरल वीडियो का राज

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के दिल्ली वेडिंग रिसेप्शन का वायरल वीडियो एक बार फिर चर्चा में है. सालों बाद गुरदास मान ने बताया कि विराट ने अनुष्का के कान में क्या कहा था, जिसे सुनकर एक्ट्रेस जोर से हंस पड़ी थीं.

Advertisement
विराट-अनु्ष्का का क्यूट मोमेंट (Photo: ITG) विराट-अनु्ष्का का क्यूट मोमेंट (Photo: ITG)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 9:30 PM IST

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की जोड़ी बॉलीवुड और क्रिकेट की दुनिया की सबसे पसंदीदा जोड़ियों में गिनी जाती है. क्रिकेट फील्ड हो या पर्सनल पार्टी- दोनों के क्यूट मोमेंट्स अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं. लेकिन उनकी शादी के बाद दिल्ली में हुए ग्रैंड रिसेप्शन का एक वीडियो आज भी फैंस को खूब पसंद आता है, जिसमें विराट अनुष्का के कान में कुछ कहते हैं और फिर दोनों हंसने लगते हैं. अब सालों बाद उस वायरल वीडियो का राज खुल गया है.

Advertisement

गुरदास मान ने बताया क्या बोले थे विराट

मैशेबल इंडिया को दिए इंटरव्यू में मशहूर पंजाबी सिंगर गुरदास मान ने उस पल का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि रिसेप्शन के दौरान वह विराट और अनुष्का के साथ फोटो खिंचवा रहे थे. गुरदास मान ने कहा- हम हाथ में हाथ डालकर पोज दे रहे थे. तभी मैंने गाना शुरू किया- ढंग से फोटो खींचना, हमारा पोज बहुत महंगा है, साढ़े 25 लाख का लहंगा पहना है.

उनकी यह बात सुनकर विराट तुरंत हंसते हुए अनुष्का के कान में कहते हैं, "साड़ी पहनी हुई है और ये लहंगा बता रहे हैं 25 लाख का."

बस फिर क्या था, विराट की बात सुनते ही अनुष्का अपनी हंसी नहीं रोक पाईं और दोनों जोर-जोर से हंसने लगे. यही क्यूट पल कैमरे में कैद हो गया और बाद में सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ.

Advertisement

फैंस को हमेशा पसंद आते हैं विराट-अनुष्का के क्यूट मोमेंट्स

विराट और अनुष्का की केमिस्ट्री शुरू से ही फैंस की फेवरेट रही है. चाहे क्रिकेट मैदान में विराट का अनुष्का को देखकर मुस्कुराना हो या फिर किसी इवेंट में दोनों का एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आना, उनकी हर झलक लोगों का दिल जीत लेती है. दोनों अक्सर एक-दूसरे के लिए प्यार भरे पोस्ट भी शेयर करते हैं, जिन्हें फैंस खूब पसंद करते हैं.

2017 में इटली में की थी शादी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 11 दिसंबर 2017 को इटली के टस्कनी में बेहद निजी समारोह में शादी की थी. उनकी शादी की तस्वीरें सामने आते ही इंटरनेट पर छा गई थीं.

शादी के बाद दिल्ली और मुंबई में शानदार रिसेप्शन आयोजित किए गए थे, जिनमें क्रिकेट, बॉलीवुड और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं.

जनवरी 2021 में दोनों ने अपनी बेटी वामिका का स्वागत किया. इसके बाद फरवरी 2024 में उनके बेटे अकाय का जन्म हुआ. कपल अपने बच्चों को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करता है और उनकी प्राइवेसी का खास ध्यान रखता है.

आज भी विराट और अनुष्का की जोड़ी को फैंस 'पावर कपल' के तौर पर देखते हैं. ऐसे में उनके पुराने वीडियो और क्यूट किस्से सोशल मीडिया पर बार-बार वायरल होते रहते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »