रामगोपाल वर्मा-उर्मिला मातोंडकर ने मंदिर में गुपचुप रचाई थी शादी, क्यों टूटा रिश्ता? सालों बाद हुआ खुलासा

सीनियर पत्रकार ज्योति वेंकटेश ने दावा किया है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर और निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने आंध्र प्रदेश के एक मंदिर में शादी की थी. इस शादी की जानकारी ज्योति को अभिनेता चिरंजीवी ने दी थी.

Advertisement
क्या है रिश्ते का सच (Photo: Social Media) क्या है रिश्ते का सच (Photo: Social Media)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 31 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:03 AM IST

एक समय था जब बॉलीवुड गलियारों में उर्मिला मातोंडकर और राम गोपाल के रोमांस के चर्चे थे. कहा जाता है कि दोनों एक-दूजे के प्यार में थे, लेकिन जल्द ही इनका रिश्ता टूट गया. राम गोपाल वर्मा या उर्मिला ने कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं कहा. पर अब सीनियर पत्रकार ज्योति वेंकटेश ने दोनों की शादी का दावा किया है. आइए जानते हैं कि उन्होंने उर्मिला और राम गोपाल वर्मा के रिश्ते को लेकर क्या कहा. 

Advertisement

उर्मिला-राम गोपाल वर्मा ने की थी शादी?
सिद्धार्थ कनन के पॉडकास्ट में ज्योति वेंकटेश ने कहा कि मैं राम गोपाल वर्मा और उर्मिला के बारे में लिखता था. पर दोनों की ओर से स्टोरी ना लिखने का प्रेशर था. एक बार मुझे चिरंजीवी मिले. उस समय वो जेंटलमैन फिल्म कर रहे थे. उन्होंने मुझसे कहा कि तुम इतना लिखते हो, ये क्यों नहीं लिखा कि राम गोपाल वर्मा ने उर्मिला से शादी कर ली है. मैंने उनसे कहा कि शादी कब हुआ. मुझे अफेयर का पता था. 

ज्योति कहते हैं कि चिरंजीवी ने कहा कि हां दोनों की शादी हुई है. दोनों ने आंध्र प्रदेश के मंदिर में शादी की थी. मैंने कहा कि मैं विश्वास नहीं करता. ऐसे तो कोई भी बोल सकता है. चिरंजीवी ने कहा कि मैं कह रहा हूं कि शादी हुई है. उन्होंने मुझे मंदिर के एक शख्स का नंबर दिया, जिसने दोनों की शादी कराई थी. मैंने मैगजीन में लिखा कि दोनों की शादी हो गई है. लिखने से पहले मैंने उर्मिला को फोन किया था. वो फोन पर रोने लगीं. उन्होंने मुझसे रोते हुए कहा कि आप मुझे कितने समय से जानते हैं. मेरे बारे में ऐसे कैसे लिख सकते हैं. 

Advertisement

फिर मैंने राम गोपाल वर्मा को फोन किया. उन्होंने कोई कमेंट नहीं किया. मैंने कहा कि आपकी वाइफ रो रही हैं और आप एक्ट्रेस के साथ अफेयर में हैं. ये उसकी हेल्थ पर असर डाल सकता है. उन्होंने मुझसे कहा कि मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता. 

क्यों टूटा रिश्ता?
ज्योति वेंकटेश से पूछा गया कि क्या उर्मिला ने शादी से इनकार किया. उन्होंने कहा कि नहीं. उर्मिला बस रो रही थीं, लेकिन उन्होंने शादी से इनकार नहीं किया. उनसे पूछा गया कि दोनों का रिश्ता क्यों टूटा. उन्होंने कहा कि उर्मिला, राम गोपाल वर्मा से लीगली शादी करना चाहती थीं, लेकिन उन्होंने शादी नहीं की. इसके बाद दोनों अलग हो गए. 

उनसे ये भी पूछा गया कि आखिर चिरंजीवी ने उर्मिला और राम गोपाल वर्मा की शादी का सच क्यों बताया. इस पर उन्होंने कहा कि चिरंजीवी और राम गोपाल वर्मा अच्छा बॉन्ड शेयर करते थे. शायद दोनों के बीच कुछ हुआ होगा. इसलिए चिरंजीवी ने मौके का फायदा उठाया और ये न्यूज ब्रेक कर दी. उर्मिला और राम गोपाल वर्मा को आज तक नहीं पता कि वो खबर चिरंजीवी ने दी थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »