एक्टर टाइगर श्रॉफ पर बीते रविवार को हुई फायरिंग मामले में नई जानकारी सामने आई है. सूत्रों के मुताबिक, टाइगर पर हमले के आरोपी शूटरों ने बॉलीवुड के हैंडसम हंक रणबीर कपूर के बांद्रा स्थित घर की भी रेकी की थी. इस खबर ने रामायण फिल्म के स्टार रणबीर कपूर के फैंस को परेशान कर दिया है. इंडस्ट्री में भी हलचल मची हुई है.
शूटर्स की रडार में थे रणबीर!
टाइगर पर हुए अटैक के बाद से बॉलीवु़ड में डर का माहौल दिख रहा है. ऐसे में शूटर्स को लेकर सामने आ रहे अपडेट्स ने सेलेब्स को और भी ज्यादा डरा दिया है. सलमान खान के घर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है. कमांडोज को हथियारों के साथ तैनात किया गया है. वहीं अक्षय कुमार के घर के बाहर बुलेटप्रूफ शीशे लगाए गए हैं.
मालूम हो, इन शूटर्स ने सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की भी रेकी की थी. जानकारी के अनुसार, दबंग खान के घर के बाहर तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने के बाद शूटर्स ने अपना प्लान चेंज किया था. सलमान के खिलाफ की गई प्लानिंग पर पानी फिरने के बाद शूटर्स ने टाइगर श्रॉफ को निशाना बनाया. उन्हें सोशल मीडिया पेजों से मालूम पड़ा कि टाइगर हर रविवार को मैच खेलने जाते हैं. मौका मिलते ही शूटर्स ने 18 अक्टूबर को एक्टर की गाड़ी पर दनादन 5 राउंड फायरिंग की. इस घटना में टाइगर सेफ रहे. लेकिन उनके ड्राइवर को गोली लगी.
एक्टर पर फायरिंग के बाद लॉरेंस बिश्नोई के राइट हैंड कहे जाने वाले अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस हमले की जिम्मेदारी ली. पोस्ट में बताया गया कि टाइगर को पहले ही सलमान खान के साथ काम ना करने की चेतावनी दी गई थी. लेकिन वो बाज नहीं आए. एक वॉयस नोट भी सामने आया जिसमें कहा गया कि जो भी सलमान संग काम करेगा, अगला नंबर उसका होगा.
पुलिस ने इस मामले में अभी तक कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कोटा से 3 शूटर्स को गिरफ्तार किया. तीनों आरोपी फिलहाल मुंबई पुलिस की एंटी एक्सटॉर्शन सेल की हिरासत में हैं. वहीं दिल्ली पुलिस ने हथियारों की व्यवस्था करने में मदद करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्त में लिया है.
दिव्येश सिंह