'द केरल स्टोरी' पहुंची 200 करोड़ पार, अजय देवगन की 'दृश्यम 2' से भी कम दिनों में बनाया रिकॉर्ड

अदा शर्मा की फिल्म 'द केरल स्टोरी' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की है. विवादों के बीच रिलीज हुई इस फिल्म ने शुरुआत में ही अपनी कमाई से लोगों को चौंका दिया था. लेकिन थिएटर्स में 18 दिन बिता चुकी ये फिल्म इतनी जबरदस्त कमाई करेगी ये किसी ने नहीं सोचा था. अब इसने एक बड़ा बॉक्स ऑफिस पड़ाव पार कर लिया है.

Advertisement
'द केरल स्टोरी' में अदा शर्मा (क्रेडिट: सोशल मीडिया) 'द केरल स्टोरी' में अदा शर्मा (क्रेडिट: सोशल मीडिया)

सुबोध मिश्रा

  • नई दिल्ली ,
  • 23 मई 2023,
  • अपडेटेड 11:48 AM IST

रिलीज के पहले से ही विवादों में चल रही 'द केरल स्टोरी' थिएटर्स में कमाई के रिकॉर्ड बना डालेगी, ये उम्मीद किसी को भी नहीं रही होगी. लेकिन अब इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ा माइलस्टोन पार कर लिया है. साल का पांचवां महीना पूरा होने को है और 'द केरल स्टोरी' इस साल बॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म भी बन चुकी है. 

Advertisement

अदा शर्मा स्टारर फिल्म को लेकर विवाद भी काफी हुआ. तमिलनाडु की मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ने थिएटर्स में फिल्म दिखाने पर रोक लगा दी थी और पश्चिम बंगाल में तो इसे बैन ही कर दिया गया था. लेकिन मेकर्स की अपील पर सुप्रीम कोर्ट ने बैन पर स्टे लगाया और तमिलनाडु में भी सुरक्षा के साथ फिल्म रिलीज करने को कहा. पॉलिटिकल कुश्ती का मुद्दा बन चुकी 'द केरल स्टोरी' ने तीसरे हफ्ते में भी शानदार कमाई कर रही है. सोमवार के कलेक्शन के साथ फिल्म अब 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है. 

बॉक्स ऑफिस पर एक और रिकॉर्ड 
'द केरल स्टोरी की शानदार कमाई अभी भी तेज रफ़्तार से जारी है. फिल्म ने तीसरे वीकेंड में 27.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. तीसरे हफ्ते के पहले तीन दिन के बाद फिल्म का कलेक्शन ऑलमोस्ट 199 करोड़ हो चुका था. सोमवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स बता रही हैं कि 18वें दिन भी फिल्म की कमी में कोई खास गिरावट नहीं आई है. 

Advertisement

शुरुआती अनुमान कहते हैं कि फिल्म ने तीसरे सोमवार भी बॉक्स ऑफिस पर 5 से 6 करोड़ रुपये की बीच कलेक्शन किया है. शुक्रवार के 6.6 करोड़ रुपये के  मुकाबले ये गिरावट बहुत बड़ी नहीं है. इसके साथ ही फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लिया है. 18 दिन में 'द केरल स्टोरी' की कमाई करीब 204 करोड़ रुपये पहुंच चुकी है. इससे इशारा मिलता है कि तीसरे हफ्ते भी 'द केरल स्टोरी' सॉलिड कमाई करने वाली है. 

200 करोड़ कमाने में दिखाई तेजी 
'द केरल स्टोरी' बिना बड़ी स्टारकास्ट या बड़े बजट की फिल्म थी. रिलीज से पहले तक बहुत से लोगों को तो ये भी उम्मीद नहीं थी कि फिल्म 100 करोड़ तक भी जा सकती है. मगर जनता ने फिल्म के शोज ऐसे भरे कि देखते ही देखते आज ये 200 करोड़ कमा चुकी है. 'द केरल स्टोरी' को ये कारनामा करने में सिर्फ 18 दिन का समय लगा. जबकि बॉलीवुड के बड़े स्टार में से एक अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 2' को 200 करोड़ कमाने में 23 दिन का समय लगा था.

लॉकडाउन के बाद से बॉलीवुड ने 200 करोड़ का आंकड़ा बहुत ज्यादा बार नहीं पार किया है और कमाल की बात ये है कि छोटी फिल्मों में गिनी जा रही 'द केरल स्टोरी' ने ये कारनामा किया है. 

Advertisement

लॉकडाउन के बाद से बॉलीवुड ने अबतक 200 करोड़ कमाने वाली 4 ही फिल्में दी थीं- पठान, ब्रह्मास्त्र, द कश्मीर फाइल्स और दृश्यम 2. 'द केरल स्टोरी' इस लिस्ट में पांचवीं फिल्म है. जिस तरह ये फिल्म कमा रही है, इसके लिए 250 करोड़ का आंकड़ा भी अब दूर नहीं नजर आ रहा. यहां से ये देखना दिलचस्प हो गया है कि 'द केरल स्टोरी' का टोटल कलेक्शन कितना होता है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »