5 हजार घंटे की रिसर्च, 700 पीड़ितों का इंटरव्यू, 4 साल में ऐसे बनी 'The Kashmir Files'

डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म कश्मीर फाइल्स को दर्शकों का प्यार लगातार मिल रहा है फिल्म को रिलीज हुए महज 3 दिन हुए हैं लेकिन फिल्म ने अपना पूरा बजट वसूल कर लिया है. फिल्म अब प्रॉफिट के हाईवे पर दौड़ लगा रही है. जल्द ही मूवी 50 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लेगी.

Advertisement
द कश्मीर फाइल्स द कश्मीर फाइल्स

मनीष चौरसिया

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 6:10 PM IST
  • द कश्मीर फाइल्स की दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • 4 साल में बनकर तैयार हुई फिल्म

विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स में कश्मीरी पंडितों के साथ हुए अत्याचार को दिखाया गया है. इस फिल्म ने फिलहाल ऐसे कई सेट स्टैंडर्ड को तोड़ रखा है जो किसी फिल्म को लेकर माने जाते हैं. जैसे अमूमन किसी फिल्म की चर्चा उसमें काम करने वाले बड़े-बड़े सितारों के नाम पर होती है या फिर फिल्म रिलीज के पहले फिल्म का कोई गाना हिट हो जाता है तो होती है. लेकिन द कश्मीर फाइल्स के साथ सबसे खास बात ये है कि  इस फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा किसी बड़े सितारे की नहीं बल्कि फिल्म डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री की हो रही है. हालांकि इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती और दर्शन कुमार जैसे बड़े अभिनेताओं ने काम किया है. इसकी एक वजह यह भी है कि इस फिल्म के प्रमोशन की पूरी जिम्मेदारी डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपने कंधों पर ले रखी है.

Advertisement

दिल्ली में विवेक अग्निहोत्री ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

आज दिल्ली में फिल्म को लेकर पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई. अमूमन ऐसी फिल्म को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस मुंबई में होती है और फिल्म की रिलीज के पहले होती है लेकिन विवेक अग्निहोत्री ने अपनी फिल्म की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस फिल्म रिलीज होने के 3 दिन बाद दिल्ली में की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस  को करने का मुख्य मकसद था कि विवेक अग्निहोत्री ये बताना चाहते थे कि फिल्म को बनाने में कितनी मेहनत की गई, किन-किन बारीकियों का ख्याल रखा गया साथ ही फैक्ट और रियलिटी के लिहाज से यह फिल्म कितनी सटीक है.

विवेक बताते हैं कि इस फिल्म को बनाने में 5000 घंटे के रिसर्च की गई, 15 हजार पेज के डॉक्यूमेंट इकट्ठा किए गए. लगभग डेढ़ घंटे की प्रेस कॉन्फ्रेंस में विवेक अग्निहोत्री ने 20 मिनट का एक वीडियो भी दिखाया. इस वीडियो में उन कश्मीरी पंडितों का इंटरव्यू था जो असल में उन दिनों कश्मीर में ही मौजूद थे. विवेक बताते हैं कि वह और उनकी पत्नी पल्लवी जोशी ने असली पीड़ित कश्मीरी पंडितों से मिलने के लिए दुनिया भर के कई देशों और भारत के कई शहरों के चक्कर लगाए और लगभग 700 से ज्यादा पीड़ित कश्मीरी पंडितों का इंटरव्यू रिकॉर्ड किया. इस फिल्म को बनाने में 4 साल का लंबा वक्त लगा. 20 मिनट के इस वीडियो में कई जगह पीड़ितों से बात करते-करते विवेक और  पल्लवी जोशी अपने आंसू पोछते हुए दिखाई पड़ते हैं.

Advertisement

OTT पर कब रिलीज होगी The Kashmir Files? थोड़ा सब्र कीजिए

विवेक बताते हैं कि कश्मीरी पंडितों का ये दर्द तो है ही कि उन्हें उनके घर से निकाल दिया गया. लेकिन सबसे बड़ा दर्द ये है कि उस वक्त के पॉलिटिकल सिस्टम ने इस बारे में अधिकतर लोगों को ठीक-ठीक जानकारी ही नहीं लगने दी गई कि कश्मीरी पंडितों के साथ कितना अत्याचार हुआ था. सरकारों ने इस त्रासदी  को छुपाने की भरपूर कोशिश की.

The Kashmir Files: जान खतरे में डालकर बनाई 'द कश्मीर फाइल्स', कपिल शर्मा का नाम सुन क्या बोले विवेक?

अब वेब सीरीज बनाने की तैयारी

विवेक बताते हैं कि पीड़ित कश्मीरी पंडितों ने कई बार बॉलीवुड के कई बड़े-बड़े लोगों से रिक्वेस्ट की कि इस मुद्दे पर फिल्म बनाई जाए लेकिन हर बार उन्हें निराशा हाथ लगी . 2018 में जब उनके पास फिल्म को लेकर आइडिया आया तो उन्होंने भी इसके लिए हामी भरने में एक से डेढ़ महीने लिए. विवेक कहते हैं यह डिसीजन लेना आसान नहीं था. आपको कई तरह के खतरे होते हैं. आतंकवादियों से भी आप को खतरा हो सकता है और जब आतंकवादी हमला करते हैं तो कोई भी पुलिस या आर्मी आपको बचाने नहीं आती. हालांकि मेरी पत्नी पल्लवी जोशी ने मुझे हिम्मत दी और हमने तय किया कि हम एक क्रिएटिव सोल्जर की तरह इस फिल्म को बनाएंगे. फिलहाल द कश्मीर फाइल्स को दर्शकों का प्यार खूब मिल रहा है विवेक अग्निहोत्री ने यह भी घोषणा की है कि जल्द ही इसपर एक वेब सीरीज भी बनाई जाएगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »