द फैमिली मैन 2 में सामंथा ने खुद किए अपने स्टंट, शेयर किया प्रैक्टिस वीडियो

इस शो में सामंथा स्टंट परफॉर्म करती भी नजर आई हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सारे स्टंट उन्होंने खुद से किए हैं. अब एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वेब सीरीज में उनके जितने भी स्टंट थे वो उन्होंने खुद किए हैं, किसी बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया है. उन्होंने अपने ट्रेनर को थैंक्यू भी बोला है.

Advertisement
सामंथा अक्किनेनी सामंथा अक्किनेनी

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 जून 2021,
  • अपडेटेड 8:13 AM IST

एक्टर मनोज बाजपेयी की वेबसीरीज द फैमिली मैन 2 चर्चा में बनी हुई है. ये वेब शो 3 जून को स्ट्रीम हुआ. राज और डीके द्वारा निर्देशित इस शो में प्रियामणि, शारीब हाश्मी, अश्लेषा, सनी हिंदुजा, शरद केलकर जैसे स्टार्स भी अहम भूमिका में हैं. साउथ स्टार सामंथा अक्किनेनी भी शो का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. उन्होंने इसमें निगेटिव रोल निभाया है. सामंथा की इंटेंस एक्टिंग और जबरदस्त एक्शन को काफी पसंद किया जा रहा है. 

Advertisement

इस शो में सामंथा स्टंट परफॉर्म करती भी नजर आई हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये सारे स्टंट उन्होंने खुद से किए हैं. अब एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि वेब सीरीज में उनके जितने भी स्टंट थे वो उन्होंने खुद किए हैं, किसी बॉडी डबल का इस्तेमाल नहीं किया है. उन्होंने अपने ट्रेनर को थैंक्यू भी बोला है.  

सामंथा ने इसी के साथ दो वीडियो भी शेयर किए हैं. एक वीडियो में सामंथा ट्रेनिंग लेती नजर आ रही हैं तो दूरे में वो शो के लिए परफॉर्म करती दिख रही हैं.


 

सामंथा ने लिखा ये पोस्ट

सामंथा ने लिखा- मुझे अपने स्टंट खुद करने (हां सारे के सारे) की ट्रेनिंग देने के लिए @yannickben को स्पेशल-स्पेशल थैंक्यू. मेरे शरीर के हर हिस्से में दर्द होने के बावजूद मुझे अपना सब कुछ देने के लिए प्रेरित करने के लिए. (वैसे पेन किलर्स को भी थैंक्यू) मुझे ऊंचाई से बहुत डर है, लेकिन उस बिल्डिंग से में बस इसी वजह से कूद पाई क्योंकि मुझे पता था कि तुम मेरे साथ खड़े हो. बहुत सारा प्यार @yannickben. #familymanseason2.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement