Thank God Poster Release: चित्रगुप्त बने अजय देवगन, बोले- इस दीवाली होगा सबके कर्मों का हिसाब

अजय देवगन की आने वाली फिल्म थैंक गॉड का पोस्टर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह भी सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देंगे. काफी समय से फैंस इस फिल्म के इंतजार में थे. जिसकी खुद स्टार कास्ट ने ट्वीट कर जानकारी दी है. वहीं सिद्धार्थ ने ट्वीट कर फिल्म का अपना फर्स्ट लुक जारी किया है.

Advertisement
अजय देवगन अजय देवगन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 1:18 PM IST

अजय देवगन के फैंस के लिए खुशखबरी आ गई है. अब उन्हें अपने स्टार को वापस बड़े पर्दे पर देखने के लिए ज्यादा हिसाब लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. वो खुद ही सारा हिसाब-किताब कर लेंगे. जी हां, क्योंकि अजय अब चित्रगुप्त जो बनने वाले हैं. अजय ने ट्वीट कर अपने आने वाली फिल्म की जानकारी दी है. इस फिल्म के पोस्टर को देख के तो आप भी खुद को थैंक गॉड कहने से रोक नहीं पाएंगे.

Advertisement

थैंक गॉड का पोस्टर रिलीज
अजय देवगन की आने वाली फिल्म थैंक गॉड का पोस्टर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह भी सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देंगे. काफी समय से फैंस इस फिल्म के इंतजार में थे. जिसकी खुद स्टार कास्ट ने ट्वीट कर जानकारी दी है. फिल्म के पोस्टर में अजय देवगन एक सिंहासन पर बैठे नजर आ रहे हैं. ब्लैक सूट में अजय जहां बेहद डैशिंग लग रहे हैं. वही उनके चेहरे पर एक कॉमेडी वाली झलक भी देखने को मिल रही हैं. 

थैंक गॉड एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी. इस फिल्म को इंद्र कुमार डायरेक्ट करेंगे. फिल्म 25 अक्टूबर को रिलीज की जाएगी,जो कि दीवाली का दिन है. अजय देवगन ने ट्वीट कर फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की भी डेट बताई है. कल यानी शुक्रवार को इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जाएगा. अजय ने ट्वीट कर लिखा- 'इस दिवाली, आपके परिवार और आपके साथ एक खेल खेलने आ रहे हैं चित्रगुप्त. थैंक गॉड ट्रेलर कल रिलीज होगा. फिल्म 25 अक्टूबर को देखें'.

Advertisement

 

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी फिल्म का पोस्टर ट्वीट किया है. इस पोस्टर में उनका फर्स्ट लुक दिखाई दे रहा है. सिद्धार्थ ने ट्वीट कर लिखा - 'इस दीवाली होगा सभी के कर्मों का हिसाब. जब एक आम इंसान चित्रगुप्त के सामने आता है.'

 

फिर साथ आए रकुल और अजय

यह फिल्म इस साल जुलाई के आखिरी हफ्ते में रिलीज होने वाली थी लेकिन मेकर्स ने इसकी नई रिलीज डेट दीवाली पर रखी है. थैंक गॉड में एक बार फिर आपको अजय और रकुल की जोड़ी देखने को मिलेगी. इससे पहले दे दे प्यार दे फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी सराहा गया था. दोनों हाल ही में रनवे 34 में भी नजर आए थे. वहीं रकुल इससे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ अय्यारी में भी काम कर चुकी हैं. फिल्म में दोनों का लाइट रोमांस दिखाया गया था. जो फैंस को काफी पसंद आया था. 

थैंक गॉड फिल्म की कहानी आकाश कौशिक और मधुर शर्मा ने लिखी है. बताया जा रहा है कि ये फिल्म यमलोक की कहानी पर बेस्ड होगी. फिल्म में अजय देवगन चित्रगुप्त के रोल में नजर आएंगे. वहीं सिद्धार्थ मल्होत्रा एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते दिखाई देंगे. रकुल प्रीत सिंह उनकी गर्लफ्रेंड का रोल निभाएंगी. तीनों के बीच चलते ड्रामे से फिल्म में जबरदस्त कॉमेडी देखने की उम्मीद की जा रही है.  

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »