75 साल के एक्टर नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहें. लेकिन हर दिन उनका जिक्र जरूर हो रहा है. इसके पीछे तनुश्री दत्ता हैं, जो अपने नए-नए वीडियो के जरिए दिवंगत एक्टर पर निशाना साध रही हैं. उनके निधन पर उन्हें 'इवेल डेड' कहना हो या अपनी ट्रोलिंग के लिए नाना को कोसना, तनुश्री इस समय जमकर सुर्खियां बटोर रही हैं. अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने नाना पाटेकर पर निशाना साधा है.
नाना पर फिर बरसीं तनुश्री
एक लाइव सेशन के दौरान तनुश्री दत्ता ने अपनी ट्रोलिंग पर बात की थी. उन्होंने कहा कि अगर लोगों को किसी के मरने के बाद उसके बारे में बुरा बोलना गलत लगता है, तो फिर उन्हें रावण के पुतले जलाने पर भी सवाल उठाना चाहिए. उन्होंने नाना को शैतानी सोच वाला, चालाक, लोगों को अपने हिसाब से चलाने वाला और झूठा इंसान बताया.
तनुश्री ने कहा कि उनके लिए नाना की छवि ऐसी ही है और वो अपनी बात कहने से डरती नहीं हैं. उनका कहना है कि वो सच बोलने से पीछे नहीं हटेंगी. तनुश्री ने अपने लाइव वीडियो में कहा- अगर उसकी मौत हुई है, तो उसने अपने कर्मों की वजह से अपनी जान गंवाई है.
'क्योंकि सुशांत सिंह राजपूत और दिशा सालियान का मामला सामने आने के बाद कई लोगों के नाम उजागर हुए हैं और गहराई से जांच चल रही है. ऐसे में अगर किसी का दूर-दूर तक भी इस मामले से कनेक्शन है, तो आज नहीं तो कल उसका नाम सामने आ ही सकता है. इसलिए मुझे थोड़ा शक है कि उसकी सच में मौत हुई है या फिर ये कहीं भागने का कोई तरीका तो नहीं है.'
हालांकि, ये उनकी अपनी आशंका है, इसके समर्थन में उन्होंने कोई सबूत पेश नहीं किया. उन्होंने साफ कहा कि वो सच बोलने से नहीं डरतीं और अपनी बात पर कायम हैं.
क्या था नाना और तनुश्री का विवाद?
साल 2009 में आई फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के एक गाने की शूटिंग के दौरान तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर गलत तरीके से छूने और उन्हें सेक्शुअली हैरेस करने का आरोप लगाया था. हालांकि नाना ने इन आरोपों को झूठा बताया था. एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने अपना पक्ष रखा था. मगर साल 2018 में #Metoo ट्रेंड के दौरान तनुश्री ने इस विवाद को फिर उठाया, और उसके बाद लगातार एक्टर पर निशाना साधती आईं.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क