बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन पर एक बार फिर एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने सवाल खड़े किए हैं. तनुश्री ने नाना के अंतिम संस्कार और उनकी मौत को लेकर बड़ी बात कह दी है. उन्होंने इंस्टा लाइव पर आकर पूछा, क्यों नाना का रात को जल्दबाजी में अंतिम संस्कार किया गया? क्यों उनकी कोई प्रेयर मीट नहीं रखी गई? क्यों उनकी बॉडी इंडस्ट्री के किसी शख्स को नहीं दिखाई गई? तनुश्री के इन सवालों ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है.
तनुश्री बोलीं- नाना जिंदा है
तनुश्री ने सोमवार रात इंस्टाग्राम लाइव पर नाना पाटेकर के निधन को लेकर कई शंकाएं जाहिर कीं. वीडियो में वो पूछती हैं- इतनी क्या जल्दी थी? रात के बीच में उनका अंतिम संस्कार करने की..तनुश्री ने हिंदू परंपराओं का हवाला देते हुए पूछा कि जब आमतौर पर सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जाता, तो नाना का अंतिम संस्कार रात में क्यों किया गया?
वो कहती हैं- इतने बड़े लेजेंड की डेथ हुई है तो शोक सभा रखनी चाहिए थी. बॉलीवुड और मीडिया के लोग वहां आते, डेड बॉडी को देखते, उसे टच करते. हिंदू धर्म में जैसा है कि शोक सभा में आते हैं, पार्थिव शरीर को अपनी आंखों से देखते हैं. मीडिया कवरेज होती है. इतने महान इंसान की कोई शोक सभा नहीं रखी. रात के अंधेरे में सिर्फ गांव वालों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार किया गया. गांववाले तो भोले होते हैं. जो बोलते हैं सच मान लेते हैं.
तनुश्री ने पूछा- क्या पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी हुई है? पोस्टमार्टम की वीडियो रिकॉर्डिंग होनी चाहिए. क्या पता उसकी मौत सच में हुई भी है या नहीं. आपको बोला गया और आपने मान लिया. किसी ने बॉडी देखी. उसकी फैमिली ने भी बॉडी अच्छे से देखी? अंतिम संस्कार किसका हुआ था. चेहरा तो ढका हुआ था. गांववाले सवाल नहीं पूछेंगे. समझदार लोग पूछेंगे. बॉलीवुड के लोग अगर श्रद्धांजलि देते तो चेहरा देखने को कहते. तनुश्री ने दावा किया कि नाना अभी भी जिंदा हो सकते हैं. वो सिंगापुर या मलेशिया में मौजूद हो सकते हैं. तनुश्री का आरोप है कि नाना ने कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए मौत का नाटक किया. फर्जी डेथ सर्टिफिकेट बनवाया.
नाना के अंतिम संस्कार पर क्या बोला था बेटा?
8 अक्टूबर को नाना पाटेकर ने अपने गोवा स्थित घर में अंतिम सांस ली थी. उनका अंतिम संस्कार आधी रात में करने की वजह उनके बेटे मल्हार ने बताई थी. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि गोवा से नाना की बॉडी पुणे आने में लेट हो गई थी. पार्थिव शरीर को सुबह तक नहीं रख सकते थे. इसलिए आधी रात को ही अंतिम संस्कार किया गया.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क