सुष्मिता सेन बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे ग्रेसफुल और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस में गिनी जाती हैं. कई बड़े-बड़े सितारे भी सुष्मिता के फैन हैं. उन्हीं में से एक पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वसीम अकरम भी हैं. एक समय पर दोनों स्टार्स अपने अफेयर और शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में थे. मगर सुष्मिता ने इन खबरों को गलत और बेबुनियाद बताया था.
शादी की रिपोर्ट्स पर क्या बोली थीं सुष्मिता?
दरअसल, सुष्मिता सेन और वसीम अकरम ने रियलिटी शो 'एक खिलाड़ी एक हसीना' साथ में जज किया था. शो में क्रिकेटर्स की एक्ट्रेसेस संग जोड़ी बनाई गई थी. शो के दौरान ऐसी अफवाहें उड़ी थीं कि सुष्मिता सेन और वसीम अकरम प्यार में हैं. ये भी दावा किया गया था कि दोनों स्टार्स शादी की प्लानिंग कर रहे हैं.
हालांकि, सुष्मिता ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया था. उन्होंने X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट लिखा था- वसीम के साथ मेरी होने वाली शादी की खबरें पढ़ रही हूं. ये पूरी तरह से बकवास है. यह दिखाता है कि मीडिया कभी-कभी कितना गैर-जिम्मेदार हो सकता है. वसीम अकरम मेरे सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और हमेशा रहेंगे. उनकी जिंदगी में एक बेहद शानदार महिला हैं... इस तरह की अफवाहें बिल्कुल बेवजह और अपमानजनक हैं.
सुष्मिता ने फैंस ये भी वादा किया था कि जब भी उन्हें उनका मिस्टर राइट मिलेगा तो वो उसके बारे में अपने फैंस को जरूर बताएंगी.
चर्चा में रहती है सुष्मिता की लव लाइफ
बता दें कि सुष्मिता अब 50 साल की हो चुकी हैं, लेकिन उन्होंने अब तक शादी नहीं रचाई है. हालांरि, वो 2 बेटियों की मां हैं, जिन्हें उन्होंने गोद लेकर पाला है.
सुष्मिता ने भले ही शादी नहीं की है, मगर अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर वो सुर्खियों में रहती हैं. सुष्मिता 15 साल छोटे फेमस मॉडल रोहमन शॉल संग रिश्ते में थीं, मगर शादी से पहले ही उनका ब्रेकअप हो गया था. इसके बाद ललित मोदी संग भी सुष्मिता का अफेयर था, लेकिन उनका ये रिश्ता भी नहीं चला.
आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क