Sunny Deol on Ramayana: रामायण देख गदगद हुए 'हनुमान' बने सनी देओल, बोले- हॉलीवुड से भी बेहतर है फिल्म

रामायण में पवनपुत्र हनुमान का रोल निभाने वाले सनी देओल ने अपनी फिल्म देख ली है. उन्होंने एक वीडियो जारी करके अपना एक्सपीरियंस साझा किया, और लोगों से भावपूर्वक अपील की.

Advertisement
सनी देओल ने देख ली रामायण (Photo: ITGD) सनी देओल ने देख ली रामायण (Photo: ITGD)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:10 PM IST

रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायण सिनेमाघरों में लग चुकी है. पहले दिन इसने उम्मीद के मुताबिक ठीक-ठाक ओपनिंग ली. लेकिन फिल्म को ज्यादातर पॉजिटिव रिव्यू ही मिले, जिसका असर बाकी दो दिनों में भी देखने मिला है. रामायण में हनुमान जी की भी छोटी सी झलक ने फैंस को खुश किया, अब जिन्होंने उस किरदार को निभाया उन्होंने फिल्म देखकर अपने फैंस से अपील की है. 

Advertisement

फैंस को सनी देओल का संदेश

सनी देओल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया, जिसमें वो बता रहे हैं कि उन्होंने अपनी फिल्म रामायण देख ली है और उन्हें ये पसंद आई है. वो इसे हॉलीवुड की किसी भी फिल्म से बेहतर मान रहे हैं, और इसके VFX की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक्टर ने कहा- मैं अभी अभी अपनी रामायण देखकर आया हूं. मुझे बहुत बहुत अच्छी लगी और मैं चाहता हूं कि हर हिंदुस्तानी जाकर रामायण देखे.

'क्योंकि ये फिल्म किसी भी हॉलीवुड फिल्म से कम नहीं है, बल्कि मैं कहूंगा उनसे भी बेहतर है. इसके VFX तो इस तरह के हैं कि आपको पता ही नहीं चलेगा कि आप उस दुनिया में नहीं हैं. ये आपको उस पीरियड में ले जाती है और हर एक्टर ने बहुत अच्छा काम किया है. इसलिए मैं आपसे विनती करता हूं. विनती नहीं कर रहा, अपना हक जमा रहा हूं क्योंकि वाकई में फिल्म बहुत अच्छी है. जाकर देखिएगा. जय श्री राम.'

Advertisement

फिल्म रामायण में सनी देओल भगवान हनुमान बने हैं, और उनकी छोटी सी झलक इसके पहले पार्ट के खत्म होने के बाद दिखाई गई थी. हनुमान चालीसा के साथ उनके विशाल रूप को दिखाया गया. हालांकि इस दौरान उनके चेहरे को छिपाए रखा, ताकि लोगों के बीच रामायण के दूसरे पार्ट को लेकर उत्सुकता बनी रहे. 

रामायण का दूसरा पार्ट दिवाली 2028 को रिलीज होगा, जिसमें हम हनुमान जी से लेकर रावण से युद्ध तक की कहानी को देखेंगे. फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार है क्योंकि सनी देओल का पूरा काम इसी पार्ट में नजर आने वाला है. इसे नमित मल्होत्रा ने प्रोड्यूस, तो नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »