'बीवी या मां बनने के लायक नहीं, सेमी न्यूड...', ठग सुकेश संग जुड़ा नाम तो उर्फी ने उड़ाया मजाक, अब चाहत खन्ना ने दिया जवाब

बताया जा रहा है कि चाहत ने सुकेश से जेल में मुलाकात की थी और उससे कीमती तोहफे भी लिए थे. ये खबर सामने आने के बाद उर्फी ने चाहत पर कमेंट किया था. चाहत ने गुस्से में उर्फी को दीदी कहा था, ऐसे में उर्फी ने चाहत को आंटी कह डाला था. अब चाहत ने भी उर्फी पर पलटवार किया है. 

Advertisement
उर्फी जावेद और चाहत खन्ना उर्फी जावेद और चाहत खन्ना

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 3:52 PM IST

टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना और उर्फी जावेद के बीच इस समय कैटफाइट चल रही है. उर्फी और चाहत एक दूसरे पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं. दरअसल, चाहत खन्ना का नाम ठग सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सामने आया है. ऐसे में उर्फी ने चाहत पर तंज कसा तो चाहत ने भी पलटवार किया और अब दोनों एक्ट्रेसेस का एक दूसरे पर लगातार वार जारी है. 

Advertisement

चाहत खन्ना ने उर्फी पर किया वार

बताया जा रहा है कि चाहत ने सुकेश से जेल में मुलाकात की थी और उससे कीमती तोहफे भी लिए थे. ये खबर सामने आने के बाद उर्फी ने चाहत पर कमेंट किया था. चाहत ने गुस्से में उर्फी को दीदी कहा था, ऐसे में उर्फी ने चाहत को आंटी कह डाला था. उर्फी ने चाहत को गोल्ड डिगर भी कहा था. अब चाहत ने भी उर्फी पर पलटवार किया है. 

चाहत खन्ना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- बिना सच जाने पब्लिसिटी के लिए बीच में कूद पड़ना खुद का बेवकूफ बनाने जैसा है. ब्रेनलेस से क्या बहस करना. अकल होती तो काम करती या शूट करती, ना कि सेमी न्यूड स्पॉटिंग करती. चलो कोई नहीं, आप तो आंटी, बीवी या मां के लायक तो हो नहीं, अब दूसरों को ही आंटी बोलकर खुश हो जाओ. अल्लाह अकल नवाजे आपको. 

Advertisement

उर्फी की किस बात का चाहत ने दिया जवाब?
इससे पहले चाहत खन्ना के तंज कसने पर उर्फी ने उन्हें जवाब देते हुए लिखा था- मैंने सॉरी तुम्हारे डाइवोर्स के बारे में बात करने को लेकर बोला था. एक रेंडम इंसान से जेल में जाकर पैसे और गिफ्ट्स लेने के लिए मैं तुम्हें सॉरी क्यों बोलूंगी. खुद को शर्मिंदा करना बंद करो.  

उर्फी ने आगे लिखा था- तुमने मेरे कपड़ों पर कमेंट किया था, जबकि तुम खुद पैसे लेने के लिए एक रेंडम इंसान से जेल में जाकर मिलती हो. हनी, कोई कॉम्पीटीशन ही नहीं है. 

उर्फी ने आगे तंज कसते हुए लिखा था- लेकिन हां, मुझे माफ करना. मुझे लगा था कि मुझसे लड़ाई करना तुम्हारे करियर का हाइलाइटिंग पॉइंट होगा, लेकिन इस कंट्रोवर्सी को तो कोई पछाड़ नहीं सकता है. तुम हमेशा एक गोल्ड डिगर के नाम से ही जानी जाओगी और मैं एक वियर्ड कपड़ों वाली लड़की के नाम से. बाद वाला बेहतर है.

अब चाहत खन्ना ने उर्फी के इसी वार का जवाब दिया है. दोनों की कैटफाइट देखकर तो लग रहा है कि ये सिलसिला इतनी जल्दी थमने वाला नहीं है. अब आप बताइए इस लड़ाई में आपको कौन कितना ठीक लग रहा है.  

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »