'मोदी जी के पैर धोकर पानी पीना चाहता हूं', सुदेश बेरी ने PM को बताया भगवान विष्णु का अवतार

बॉलीवुड एक्टर सुदेश बेरी ने एक पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्हें भगवान विष्णु का अवतार बताया. उनका ये बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

Advertisement
पीएम मोदी पर बोले एक्टर सुदेश बेरी (Photo: Screengrab) पीएम मोदी पर बोले एक्टर सुदेश बेरी (Photo: Screengrab)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:16 PM IST

बॉलीवुड सीनियर एक्टर सुदेश बेरी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने पीएम मोदी को भगवान विष्णु का अवतार बताया और कहा कि अगर मौका मिला, तो वह उनके पैर धोकर वो पानी पीना चाहेंगे. इसके अलावा उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी पर खुलकर निशाना साधा.

'अकम्पनी अक्की' (Accompany Akki) के साथ हाल ही में हुई बातचीत में, 'बॉर्डर' फिल्म के एक्टर ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) की आलोचना भी की और दिल्ली के जंतर-मंतर पर उनके विरोध प्रदर्शन के मकसद पर सवाल उठाए.

Advertisement

एक्टर सुदेश बेरी ने क्या कहा?
एक्टर सुदेश बेरी ने कहा कि वे 'कॉकरोच जनता पार्टी' के बारे में नहीं जानते और इस संगठन को खारिज करते हुए कहा कि यह देश को पीछे ले जा रहा है. उन्होंने कहा, 'मैं AGP, CGP... किसी को नहीं जानता. मैं इन लोगों को पहचानता भी नहीं. बस इतना जानता हूं कि वे देश को पीछे खींच रहे हैं.'

एक्टर ने विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों के योगदान पर भी सवाल उठाए और कहा कि जनसेवा का ध्यान प्रदर्शनों के बजाय कल्याणकारी कामों पर होना चाहिए. उन्होंने कहा, 'ये सब बेकार लोग हैं. देश के लिए उनके पास कोई काम नहीं है. अगर आप सच में समाज की सेवा करना चाहते हैं, तो बच्चों के लिए पार्क बनाएं, बुज़ुर्गों के लिए ओल्ड-एज होम बनाएं और लोगों का इलाज कराएं. सिर्फ जंतर-मंतर पर बैठकर विरोध करने से कुछ हासिल नहीं होगा.'

Advertisement

बेरी ने संगठन के नाम पर भी तंज कसा और कहा, 'उन्होंने किसी अजीब जीव के नाम पर पार्टी बना ली. वे 'लकड़बग्घा पार्टी' (hyena party) क्यों नहीं बना लेते?'

पीएम को बताया विष्णु का अवतार 
प्रधानमंत्री मोदी के बारे में बात करते हुए, बेरी ने आलोचनाओं के बीच उनका बचाव किया. उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी ने क्या गलत किया है? उन्हें चाय बेचने दो. उन्होंने चाय बेचते हुए दुनिया भर की यात्रा की है.'
जब उन्हें याद दिलाया गया कि उन्होंने एक बार सम्मान के तौर पर अपनी मां के पैर धोए थे, तो बेरी ने कहा कि अगर मौका मिला तो वे प्रधानमंत्री के लिए भी ऐसा ही करेंगे.'

उन्होंने कहा, 'अब मैं मोदी जी के पैर धोकर वह पानी पीना चाहता हूं, अगर आप उनसे मेरी मुलाकात करवा सकें. मैं उनसे कभी नहीं मिला और उन्हें व्यक्तिगत रूप से नहीं जानता. जैसे हमने भगवान को नहीं देखा है लेकिन फिर भी उनकी पूजा करते हैं, वैसे ही मैं मोदी जी का सम्मान करता हूं.'

उन्होंने आगे कहा कि उनकी यह श्रद्धा राजनीतिक जुड़ाव से कहीं ऊपर है. बेरी ने कहा, 'इसमें कुछ भी गलत नहीं है, है ना? मैं पार्टी और राजनीति से ऊपर उठकर, एक इंसान के तौर पर उनका सम्मान करता हूं.'

Advertisement

एक्टर ने यह भी दावा किया कि भारत में 'राम राज्य' आ गया है और कहा कि इसे सिर्फ महसूस किया जा सकता है, समझाया नहीं जा सकता. उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी तारीफ की और कहा कि वे देश की तरक्की के लिए काम कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »