'370 की बिरयानी के बदले GF संग फिजिकल होना', जोक पर हंसे कॉमेडियन प्रण‍ित, अब मांगी माफी

प्रणित मोरे के शो में हाल ही में एक लड़के ने एक लड़की को लेकर अपनी अश्लील सोच और उसके साथ फिजिकल होने की कोशिश करने का किस्सा सुनाया. प्रणित भी लड़के की भद्दी बातों पर हंसते दिखे थे. मगर ट्रोलिंग के बाद अब उन्होंने माफी मांगी है.

Advertisement
प्रणित ने मांगी माफी (Photo: Instagram @rj_pranit) प्रणित ने मांगी माफी (Photo: Instagram @rj_pranit)

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:16 PM IST

स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे को बिग बॉस के बाद से तगड़ी पहचान मिली है. उनके कॉमेडी शोज हाउसफुल जाते हैं. प्रणित अपने शो में ऑडियंस के एक्सपीरियंस पूछते हैं और फिर उनपर जोक्स क्रैक करते हैं. प्रणित के शो में हाल ही में एक लड़के ने एक लड़की संग पहली डेट को लेकर भद्दी बातें कहीं. लड़की के साथ फिजिकल होने का एक्सपीरियंस शेयर किया, जिसपर ऑडियंस समेत प्रणित मोरे भी खूब हंसे. एक लड़की के लिए शो में भद्दी बातें करने पर प्रणित को काफी ट्रोल किया गया, जिसके बाद अब उन्होंने माफी मांगी है. 

Advertisement

प्रणित क्यों हो रहे ट्रोल?

प्रणित मोरे के शो में एक शख्स ने बताया कि वो एक लड़की के साथ डेट पर गया था, जहां उसने लड़की को 370 रुपये की बिरयानी खिलाई थी. लेकिन जब लड़की ने लड़के से कहा कि वो उसे घर छोड़ दे, तो लड़के ने कहा कि वो अपने 370 रुपये वसूलना चाहता है, जिसकी उसने लड़की को बिरयानी खिलाई थी.

लड़का उस लड़की को होटल ले जाना चाहता था, लेकिन वो पहली बार मिले थे, इसलिए लड़का उस लड़की को पार्क ले गया, जहां अंधेरा था. वो उसके साथ फिजिकली इन्वॉल्व होकर अपने पैसे वसूलना चाहता था. लड़के ने जब ये किस्सा प्रणित के शो में सुनाया तो प्रणित ने भी लड़की की खूब खिल्ली उड़ाई थी.

प्रणित ने मांगी माफी

प्रणित के शो की क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गई और महिलाओं को लेकर इंसेंसिटिव और वल्गर बातों को बढ़ावा देने और शो में उनकी खिल्ली उड़ाने पर प्रणित को तगड़ी ट्रोलिंग झेलनी पड़ी. अब उन्होंने पोस्ट शेयर करके माफी मांगी है. 

Advertisement

प्रणित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर सफाई दी है और माफी भी मांगी है. प्रणित ने लिखा- मैंने हाल ही के एक क्राउडवर्क क्लिप को लेकर हो रही आलोचना देखी. दर्शक द्वारा की गई टिप्पणियां मेरे विचारों को नहीं दर्शाती हैं. अगर मैं पीछे मुड़कर देखूं तो मुझे हंसकर आगे बढ़ जाने के बजाय उस टिप्पणी पर आपत्ति जतानी चाहिए थी. वो मेरी चूक थी. 

प्रणित ने आगे लिखा- लाइव क्राउडवर्क में अक्सर रियल-टाइम में रिएक्शन देना पड़ता है, लेकिन यह कोई बहाना नहीं है. मैं इस फीडबैक को गंभीरता से लेता हूं और आगे से इस तरह की सिचुएशन को हैंडल करते वक्त ध्यान रखूंगा. हमने वीडियो को अपने सभी प्लेटफॉर्म से भी हटा दिया है, क्योंकि मैं उन विचारों को और बढ़ावा या नॉर्मलाइज नहीं करना चाहता. 

'मैं उन सभी लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने ग्रेसफुली अपनी चिंताएं जाहिर कीं. जो कुछ भी हुआ उसके लिए मैं माफी मांगता हूं. मैं इस सीख को हमेशा याद रखूंगा. मैं भी एक इंसान हूं और लगातार सीख रहा हूं. जब मैं कोई गलती करता हूं और लोग मुझे मेरी गलती का एहसास कराते हैं, तो इससे मैं छोटा नहीं होता, बल्कि यह मुझे आगे बढ़ने में मदद करता है. मैं इस बात को एक्सेप्ट करता हूं कि मैं इस सिचुएशन को और बेहतर तरीके से संभाल सकता था. मैं आगे से इस बात का पूरा ध्यान रखूंगा कि भविष्य में कभी भी अनजाने में भी ऐसी सोच और ऐसे लोगों को सपोर्ट न करूं. '
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »