धीरे-धीरे धंस रहा था सेट, भूल गई डांस स्टेप, सरोज खान से पड़ी डांट, ऐसे शूट हुआ ये आइकॉनिक गाना

त्रिदेव फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बनाने वालीं सोनम राय ने जब एक्टिंग को अलविदा कहा, तो उनके फैंस काफी शॉक्ड हो गए थे. बता दें, 33 साल बाद सोनम वापस आ चुकी हैं और हमसे अपने पिछले दिनों की शूटिंग की यादें शेयर कर रही हैं.

Advertisement
सोनम सोनम

नेहा वर्मा

  • मुंबई,
  • 05 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST

यशराज की फिल्म 'विजय' से अपनी एक्टिंग डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस सोनम का एक्टिंग करियर भले ही छोटा रहा हो, लेकिन उन्होने इस दौरान एक से बढ़कर एक फिल्में और आइकॉनिक गाने दिए हैं. सोनम इस मुलाकात में हमसे सेट के कई किस्से शेयर करती हैं. 'त्रिदेव' की शूटिंग का वो किस्सा हम आपसे शेयर कर रहे हैं. 

आजतक डॉट इन से बातचीत के दौरान त्रिदेव का एक किस्सा सुनाते हुए सोनम बताती हैं,'मुझे याद है एक शॉट था, गाना था 'गजर ने किया है इशारा', जहां मुझे स्टेप समझ नहीं आ रहा था. मुझसे वो स्टेप हो ही नहीं पा रहा था. उस वक्त उस गाने को सरोज खान जी कोरियोग्राफ कर रही थीं. उन्होंने सेट पर मुझे काफी डांटा था. मैं रोने भी लगी थी. उन्हें मेरी वजह से शॉट चेंज करना पड़ा था.

Advertisement

हमारा जो सेट बना था, वो ऊटी के वॉटरफॉल पर बना हुआ था. सेट भी धीरे-धीरे धंसता जा रहा था. ऐसे में हमारे पास वक्त की कमी थी. 
सोनम आगे कहती हैं, उन्होंने मुझे अमरीश पुरी जी के पास खड़ा कर दिया था. वहां संगीता बिजलानी और माधुरी दीक्षित जी को डांस करने के लिए आगे रख दिया था. हालांकि हम तीनों को एक साथ डांस करना था, चूंकि मुझसे वो स्टेप नहीं हो पा रहा था इसलिए उन्हें ऐसा निर्णय लेना पड़ा.


त्रिदेव की जो टीम थी, उन्होंने मुझसे आकर कहा कि आप अमरीश पुरी जी के साथ डांस कीजिए और संगीता और माधुरी जी अलग से डांस करेंगी. मेरा शॉट अलग लिया गया था. सरोज जी से तो मैंने बहुत डांट सुना है. वो कहती थीं, अच्छी शक्ल है, तो क्या हीरोइन बन सकती हो... डांस तो आता नहीं है... पता नहीं कहां से आ गई है...ये अक्सर होता था. 

Advertisement


सोनम कहती हैं, ये सब होता था. उस वक्त बहुत बुरा लगता था लेकिन ये सब हमारी ही बेहतरी के लिए होता था. अगर वो डांट नहीं सुनी होती, तो शायद आज मैं डांस नहीं कर पाती. आज भले सरोज जी हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन मुझे उनकी कही हर बातें याद हैं. मैं उनका बहुत सम्मान किया है. 

 

 

तिरछी टोपी वाले सीन के दौरान नसीर और मैं दोनों ही अनकंफर्टेबल हो गए थे 
एक और किस्सा शेयर करते हुए सोनम बताती हैं, मैं पहली बार नसीरुद्दीन शाह साहब से तिरछी टोपी वाले गाने के दौरान ही मिली थी. पहले दिन की शूटिंग में हमें इसी गाने को फिल्माना था. उससे पहले मैं नसीर साहब से मिली भी नहीं थी. आज शायद मुझमें हिम्मत न हो नसीर साहब के साथ काम करने की, लेकिन उस वक्त मैं निडर होकर डांस कर रही थी. हालांकि हम दोनों को ही डांस कुछ खास नहीं आता था. दोनों ही अनकंफर्टेबल थे, तो उस वक्त हम दोनों ही एक दूसरे का सहारा बन रहे थे. मैंने उनके साथ दो और फिल्में की हैं, वो बहुत ही खूबसूरत इंसान हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »