दोस्त संग कुणाल की हुई रेस्तरां का बिल भरने पर बहस, Soha Ali Khan ने शेयर किया वीडियो

सोहा अली खान और कुणाल फ्री टाइम में एक-दूसरे संग वक्त बिताना पसंद करते हैं. दोनों इस समय आउटिंग पर गए हुए हैं. इस दौरान उन्होंने फ्रेंड्स संग डिनर भी किया. सोहा ने एक फनी वीडियो भी शेयर किया है.

Advertisement
सोहा अली खान और कुणाल खेमू सोहा अली खान और कुणाल खेमू

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 10:00 PM IST
  • सोहा अली खान ने शेयर किया फनी वीडियो
  • कपल दुबई में मना रहा छुट्टियां

सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बॉन्डिंग का तो कोई जवाब ही नहीं है. सोहा और कुणाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वे अपनी शानदार केमिस्ट्री से लोगों के दिलों पर राज करते हैं. दोनों की जोड़ी फैंस को हमेशा से पसंद आई है. साथ ही दोनों की क्यूट बेटी इनाया की ओवरलोडेड क्यूटनेस फैंस को काफी खुशी देती है. सोहा और कुणाल फ्री टाइम में एक-दूसरे संग वक्त बिताना पसंद करते हैं. हाल ही में कपल आउटिंग पर गए हुए थे. इस दौरान उन्होंने फ्रेंड्स संग डिनर भी किया. इस दौरान का एक फनी वीडियो सोहा ने शेयर किया है. 

Advertisement

सोहा ने शेयर किया फनी वीडियो

कई बार जब आप दोस्तों संग डिनर या लंच करते हैं तो पेमेंट को लेकर अलग ही माहौल बन जाता है. कुछ लोग इस दौरान पूरी पेमेंट करने को लेकर उत्साहित नजर आते हैं. ऐसे में जब दो लोग इस बात पर भिड़ जाएं कि आखिर पेमेंट करेगा कौन तो नजारा क्या देखने वाला होता है. ऐसा ही एक वीडियो सोहा अली खान ने शेयर किया है. इसमें देखा जा सकता है कि कैसे कुणाल खेमू अपनी एक फ्रेंड के साथ इस बात को लेकर बहस करते नजर आ रहे हैं कि पेमेंट कौन करेगा. दोनों ही पेमेंट करना चाहते हैं और एक दूसरे को पेमेंट करने से रोक रहे हैं. 

 

वीडियो काफी फनी है और साथ में रिलेटेबल भी. सोहा अली खान ने ये वीडियो शेयर किया है जिसे देख आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. फैंस भी इस वीडियो से पूरी तरह से रिलेट करते नजर आ रहे हैं. क्योंकि लगभग हर इंसान के साथ ऐसा होता रहता है. रियल लाइफ के ऐसे ही फनी इंसिडेंट्स पर सारा और कुणाल वीडियोज शेयर करते रहते हैं. सोहा ने वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा- जब भारतीय बिल पे करते हैं तो हर बार कुछ ऐसा ही देखने को मिलता है. @kunalkemmu @simone.khambatta.

Advertisement

गोवा वाले Beach पर Namrata Malla का झक्कास डांस, फैंस ने बताया 'सुपर से ऊपर'

दुबई में छुट्टियां मना रहीं सोहा

एक्ट्रेस सोहा अली खान इन दिनों दुबई में छुट्टियां मनाने गई हुई हैं. इस दौरान उनके साथ हसबैंड कुणाल खेमू और बेटी इनाया भी हैं. सोहा इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रिप के दौरान की फोटोज और वीडियोज फैंस के लिए शेयर कर रही हैं. रेस्तरां का ये वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है. इंस्टा स्टोरी पर भी दोस्तों संग सोहा ने तस्वीरें शेयर की हैं.
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »